JayeshBhai Jordar Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन हांफने लगी रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, कलेक्शन में आया हल्का उछाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 07:28 AM IST

Jayeshbhai Jordaar Box Office Collection Day 2: फिल्म जयेशभाई जोरदार की कमाई में दूसरे दिन उछाल आया है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है। जानिए कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन....

JayeshBhai Jordar Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन हांफने लगी रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार, कलेक्शन में आया हल्का उछाल

JayeshBhai Jordar Box Office Collection Day 2. रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार दूसरे दिन बाद बॉक्स ऑफिस में हांफने लगी है। हालांकि, पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कमाई में थोड़ा उछाल आया है। फिल्म ने दो दिन के बाद 7.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में जयेशभाई जोरदार रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों में सबसे कमजोर फिल्म साबित हो रही है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक जयेशभाई जोरदार ने शनिवार के दिन लगभग 4.45 करोड़ रुपए से 4.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार की कमाई में 40 फीसदी का उछाल आया है। ऐसे में पहले वीकेंड जयेशभाई जोरदार 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 

jayeshbhai jordaar: 'Jayeshbhai Jordaar' Twitter Review: Ranveer Singh fans  hail the actor's dramatic performance | Hindi Movie News - Times of India

इतना हो सकता है लाइमटाइम कलेक्शन  
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक जयेशभाई जोरदार 20 करोड़ रुपए से 22 करोड़ रुपए का लाइफटाइम कलेक्शन कर सकती है। ऐसे में फिल्म कोरोना के बाद रिलीज हुई फिल्म बेल बॉटम, बंटी और बबली 2, सत्यमेव जयते 2, अटैक, जर्सी, रनवे 34 और हीरोपंती 2 के क्लब में शामिल हो सकती है। इन सभी फिल्मों ने 10 से 30 करोड़ रुपए के बीच कलेक्शन किया है। वहीं, लुटेरा, किल दिल और बैंड बाजा बारात के बाद रणवीर सिंह की ये सबसे धीमी कमाई वाली फिल्म है। 

Ranveer Singh calls Jayeshbhai Jordaar a 'special film'; Says 'It will make  you laugh and cry' | PINKVILLA

इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में
जयेशभाई जोरदार फिल्म को पहले से ही बॉक्स ऑफिस में शानदार कमाई कर रही केजीएफ 2 और डॉक्टर स्ट्रेंज 2 से टक्कर मिल रही है। केजीएफ 2 ने 420 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, डॉक्टर स्ट्रेंज 2 भी 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है। 

जयेशभाई जोरदार को इस हफ्ते दो नई रिलीज से टक्कर मिलने वाली है। 20 मई को कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 और कंगना रनौत की धाकड़ रिलीज हो रही है।   
 

End of Article