Yami Gautam Money Laundering: यामी गौतम के खाते से हुआ विदेशी मुद्रा का लेन-देन, ED ने भेजा समन, जानें मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2021, 06:04 PM IST

Yami Gautam summoned in Money Laundering case: शादी के एक महीने के भीतर बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम मुश्‍किल में फंस गई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।

Yami Gautam Money Laundering: यामी गौतम के खाते से हुआ विदेशी मुद्रा का लेन-देन, ED ने भेजा समन, जानें मामला

Yami Gautam summoned in Money Laundering case: शादी के एक महीने के भीतर बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम मुश्‍किल में फंस गई हैं। ना कोई चर्चा, ना कोई शोर-शराबा। यामी गौतम ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike) के डायरेक्‍टर आदित्‍य धर को हमसफर चुनकर शादी की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दी थी।। बीते महीने 4 जून को यामी गौतम शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी को एक महीना अभी पूरा भी नहीं हुआ है और यामी गौतम की मुश्‍किल में फंस गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अदाकारा यामी गौतम को पूछताछ के लिए समन भेजा है।  ED ने 7 जुलाई को उन्‍हें पेश होने के ल‍िए कहा है। 

यामी गौतम मनी लॉन्ड्रिंग केस (Yami Gautam Money Laundering case)

दरअसल प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में यामी गौतम को समन भेजकर 7 जुलाई को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। समन के अनुसार, यामी गौतम को सात जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय के ऑफ‍िस में पेश होना होगा। यामी गौतम को पूछताछ के लिए यह दूसरा समन जारी किया गया है और उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लग रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने वाले कानून FEMA (Foreign Exchange Management Act) के तहत यामी को नोटिस जारी किया गया है। 

खाते से हुआ विदेशी मुद्रा का लेन देन 

दरअसल, यामी गौतम पर विदेशी धन को लेकर वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार,  यामी गौतम के निजी खाते से विदेशी मुद्रा का लेन-देन हुआ है जिसकी जानकारी उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को नहीं दी थी। प्रवर्तन निदेशालय जानना चाहता है कि उन्होंने विदेशी मुद्रा का यह लेन-देन किसके साथ और क्यों किया है। अगर यामी का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उन पर कार्रवाई तय है। 

चर्चा में हैं यामी गौतम

यामी गौतम बीते कुछ दिनों से अपनी तस्‍वीरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह शादी के बाद से ही लगातार नई नई फोटोज शेयर कर रही हैं। उन्‍होंने हिमाचल में शादी की थी और कुछ समय तक वहीं रहीं। शादी के बाद यामी अब मुंबई लौट आई हैं और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।

End of Article