Neetu Kapoor On Becoming Dadi: जल्द दादी बनने वाली हैं नीतू कपूर, देखें आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर क्या दिया रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 02:09 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी। अब नीतू कपूर ने दादी बनने पर रिएक्शन दिया है। जानें क्या बोलीं नीतू कपूर।

Neetu Kapoor On Becoming Dadi: जल्द दादी बनने वाली हैं नीतू कपूर, देखें आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर क्या दिया रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर फैंस को यह जानकारी दी। आलिया ने जैसे ही ये फोटो पोस्ट की सेलेब्स और फैंस समेत तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इस बीच रणबीर कपूर की मम्मी और एक्ट्रेस नीतू कपूर का रिएक्शन भी सामने आ गया है। 

पैपराजी ने नीतू कपूर को बधाई दी तो उन्होंने इसकी वजह के बारे में पूछा। जिसपर पैपराजी ने कहा कि आप दादी बनने वाले हो। इसपर नीतू कपूर मुस्कुराने लगती हैं। इसपर पैपराजी ने जुग जुग जियो कहा तो नीतू ने कहा अभी शमशेरा...। इसके बाद पैपराजी ने नीतू को बधाई दी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए थैंक्यू कहा। इसके बाद नीतू ने हैरानी जताई तो पैपराजी ने उन्हें बताया कि आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।  मालूम हो कि रणबीर और आलिया भट्ट पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। 

आलिया ने किया ये पोस्ट

मालूम हो कि आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए एक फोटो शेयर की। इस फोटो में की आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर हार्ट ईमोजी लगाया है। इस फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।' इसके साथ ही आलिया ने दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर उनकी शादी के दो महीने बाद आई है। कपल ने इस साल 14 अप्रैल को बांद्रा स्थित रणबीर के घर में गुपचुप शादी रचाई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर से जहां एक तरफ फैंस बेहद खुश हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो हैरान भी हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म शमशेरा की प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपनी फैमिली को लेकर हिंट दिया था। जब उनसे पूछा गया कि शादी के

End of Article