नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग काम करने की है हर एक्ट्रेस की ख्वाहिश, जानें 2022 की अपकमिंग फिल्मों की लंबी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 07:45 PM IST

Nawazuddin Siddiqui became first choice of actresses: नवाजुद्दीन की सभी फिल्मों में उनकी एक्टिंग की जमकर सराहना होती है। उनके साथ हर एक्टर और डायरेक्टर के काम करने की ख्वाहिश तो पहले से ही है लेकिन आज बॉलीवुड फिल्मों की लीड और नई एक्ट्रेसेस भी उनके साथ काम करना चाहती हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग काम करने की है हर एक्ट्रेस की ख्वाहिश, जानें 2022 की अपकमिंग फिल्मों की लंबी लिस्ट
Photo Credit: Twitter

Nawazuddin Siddiqui first choice for Actresses: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बारे में बताने के लिए उनकी एक्टिंग ही काफी है। वह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने ना ही शर्टलेस होकर सिक्स पैक और बाइसेप शो किया और ना ही हैंडसम दिखने के लिए स्टाइलिश लुक फॉलो किया। अगर नवाजुद्दीन को पहचान मिली तो बस उनकी दमदार एक्टिंग से। गैंग ऑफ वासेपुर 2 में उनकी कमाल की एक्टिंग और अद्भुत डायलॉग डिलीवरी ने लोगों का दिल जीत लिया। नवाजुद्दीन की हिट फिल्मों में 'मांझी:द माउंटेन मैन', 'गैंग ऑफ वासेपुर 2', 'मंटो','बाबूमोशाय बंदूकबाज' और बजरंगी भाईजान जैसी कई फिल्में शामिल हैं। नवाजुद्दीन की कुछ फिल्में तो ऐसी भी रही हैं कि भले ही वह बॉक्स ऑफिस पर हिट ना हुई हो लेकिन एक्टिंग की खूब सराहना की गई।

कई एक्टर और डायरेक्टर साथ करना चाहते हैं काम
नवाजुद्दीन की एक नहीं बल्कि सभी फिल्मों में उनके एक्टिंग की खूब सराहना की गई। यही कारण है कि नवाजुद्दीन ऐसे हिट मशीन बन गए हैं जिनके साथ एक्टर और डायरेक्टर सभी काम चाहते हैं। लेकिन अब बॉलीवुड की जानी मानी लीड एक्ट्रेस भी नवाजुद्दीन के एक्टिंग की कायल हो गईं है। नवाजुद्दीन अपनी ज्यादातर फिल्मों में नई एक्ट्रेस के साथ ही नजर आते हैं। 

2022 में आएंगी कई फिल्में
फिलहाल फैंस के लिए अच्छी खबर यह है आने वाले दिनों में नवाजुद्दीन कई फिल्मों में नई और लीड एक्ट्रेसेस के साथ नजर आने वाले हैं। साल 2022 में नवाजुद्दीन की कई फिल्में रिलीज होने की खबर है, जिनमें नवाजुद्दीन की जोड़ी नई एक्ट्रेस के साथ देखने को मिलेगी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कई फिल्में शामिल हैं जो इस प्रकार है-

  • नेहा शर्मा के साथ फिल्म 'जोगिरा  सारा रा रा'
  • तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म 'बोले चुड़ियाँ'
  • अवनीत कौर के साथ फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू'
  • नूपुर सेनन के साथ फिल्म 'नूरानी चेहरा'

इसके अलावा ऐसी भी खबर है कि नवाजुद्दीन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ भी स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

End of Article