सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप में हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2021, 01:10 PM IST

Navya Naveli Nanda And Siddhant Chaturvedi in A relationship?: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब नई रिपोर्ट के अनुसार, नव्या एक बॉलीवुड एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं!

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप में हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा?

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से दूर होने के बावजूद अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कई अलग-अलग कारणों से नव्या नवेली नंदा चर्चा में छाई रहती हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स नव्या नवेली नंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर आ रही है। 

अब नई रिपोर्ट के अनुसार, नव्या नवेली एक बॉलीवुड एक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं। कथित तौर पर नव्या नवेली अपकमिंग फिल्म बंटी और बबली-2 के स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। दोनों एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के सबसे नए कपल हैं। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले भी खबरें आती रही हैं कि नव्या नवेली, जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी को डेट कर रही हैं। नव्या उन्हें उनकी बहन अलाविया जाफरी के जरिए से जानती हैं। हालांकि इन खबरों पर कई बार मिजान ने बात की है। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा था कि वे हमेशा सिर्फ अच्छे दोस्त थे और मीडिया में डेटिंग रिपोर्टों के कारण, एक समय के बाद उन दोनों के बीच चीजें अजीब हो गईं।

बात नव्या नवेली नंदा की करें तो उन्होंने एक न्यूज पोर्टल को दिए अपने पहले इंटरव्यू में साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाना चाहती हैं। अमिताभ बच्चन की नव्या नवेली नंदा ने कहा था कि वो अपने पिता के साथ अपने पारिवारिक व्यवसाय में शामिल होने की इच्छा रखती हैं। वह कथित तौर पर नेतृत्व करने वाली पीढ़ी की चौथी और पहली महिला होंगी। उनके अनुसार, अपने परदादा एचपी नंदा द्वारा छोड़ी गई विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए गर्व की बात है।

End of Article