Narendra Chanchal Death: प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का हुआ निधन, 3 महीने से दिल्ली के अस्पताल में थे भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2021, 02:17 PM IST

Narendra Chanchal Death: एंटरटेनमेंट जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है....

Narendra Chanchal Death: प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का हुआ निधन, 3 महीने से दिल्ली के अस्पताल में थे भर्ती

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया। शुक्रवार दोपहर को नरेंद्र चंचल ने आखिरी सांस ली। भजन गायक पिछले 3 महीनों से बीमार थे और उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नरेंद्र चंचल का लंबे समय से इलाज जारी था। नरेंद्र चंचल ने कई भजनों के साथ हिन्दी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। हालांकि उनको भजन गायकी के लिए खासतौर पर जाना जाता था। 

नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह एक धार्मिक माहौल में पले-बड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उनको भजन कीर्तिन गाना शुरू से ही पसंद था। 

सालों के संघर्ष के बाद नरेंद्र चंचल ने 1973 में आई ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया की फिल्म बॉबी के लिए एक गाना गाया था। ये बॉलीवुड गाना बेशक मंदिर मस्जिद... गाया था। इसके लिए नरेंद्र चंचल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड मिला था। उन्हें अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की मानद नागरिकता भी प्राप्त थी।

लता मंगेशकर और आशा भोसले के साथ गाए गाने
फिल्म बॉबी के बाद नरेंद्र चंचल ने 1974 में बेनाम और रोटी कपड़ा और मकान फिल्म के लिए गाने गाए। लता मंगेशकर के साथ नरेंद्र चंचल बाकी कुछ बचा को महंगाई मार गई गाना गया। इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद रफी के साथ 1980 में तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए, 1983 में आशा भोसले के साथ चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है और दो घूंट पिला के साकिया, हुए हैं कुछ ऐसे वो हमने पराए जैसे गीत नरेंद्र चंचल ने गाए। 

End of Article