Mukesh Khanna Controversial statement on women : शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मुकेश खन्ना ने लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्टर के विवादित बयान पर यूजर्स ने उन्हें सॉरी शक्तिमान कहकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि कैसी लड़कियों से बच कर रहचा चाहिए। एक्टर कहते हैं अगर कोई लड़की किसी लड़के से कहती है कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही हैं। क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। आप उसमें भागीदार मत बनिए। ऐसी लड़कियों से बच कर रहो। मुकेश खन्ना के इस विवादित बयान पर बवाल मच गया है।
मुकेश खन्ना ने लड़कियों पर दिया विवादित बयान
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि उन्हें भी व्हाट्सएप पर ऐसे मैसेज आते है जिनमें लिखा होता है मुझे आप से बात करनी है। अगर समाज में इस तरह की लड़कियां हैं तो समझ जाओ कि सोसाइटी कितना गिर रही है।
सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना हो रहे हैं ट्रोल
मुकेश खन्ना के विवादत बयान पर यूजर्स उन्हें सॉरी शक्तिमान लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - orthodox कायम रहे। दूसरे यूजर ने लिखा- अंधेरा कायम रहे। एक अन्य यूजर ने लिखा- शक्तिमान जब बुढ़ापे में सठिया जाए और सनकी मन बन जाए।
एक्टर ने ये वीडियो अपने यूट्यूब चैनल Bheeshm International पर शेयर किया है। मुकेश खन्ना इन दिनों फिल्मों और शोज से दूर है। वे शक्तिमान, वारिश , चंद्रकाता जैसे कई हिट शोज में नजर आ चुके हैं।

