March OTT Release List: ओटीटी पर मार्च का महीना काफी खास रहने वाला है। इसी महीने सुपरस्टार अजय देवगन डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं, वहीं विद्या बालन जैसी अदाकारा की फिल्म जलसा भी रिलीज होने वाली है। अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जी5, एम एक्स प्लेयर से लेकर लगभग हर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से एक शानदार फिल्में और वेबसीरीज रिलीज होने वाली है। यही वजह है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों को ओटीटी से टक्कर मिलेगी। यहां जानते हैं कि मार्च में आने वाली प्रमुख फिल्मों और वेबसीरीज के बारे में।
Rudra: The Edge of Darkness (March 4, 2022)
अजय देवगन वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन की वेब सीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस (Rudra The Edge Of Darkness) काफी टाइम से चर्चा में है। इस सीरीज के साथ बॉलीवुड से लगभग गायब हो चुकीं ईशा देओल कमबैक कर रही हैं। ये सीरीज ब्रिटिश ड्रामा सीरीज लूथर की ऑफिशियली हिंदी अडेप्टेशन है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 मार्च को रिलीज होगी।
Jalsa Movie (18 March)
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और शेफाली शाह के बारे में खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही फिल्म जलसा में नजर आएंगी। सोमवार को मेकर्स की ओर से दोनों एक्ट्रेस विद्या बालन और शेफाली शाह का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। अपने अपने लुक में दोनों एक्ट्रेस बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। टी सीरीज ने ‘जलसा’ मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- "आपको पता है कि एक शानदार अनुभव होने वाला है। जब दो फाइनेस्ट एक्टर्स साथ में आएंगी तो कमाल होगा ही। जलसा ऑन प्राइम स्टे ट्यून, 18 मार्च को प्राइम वीडियो में।"
Undekhi Season 2 (March 4, 2022)
सोनी लिव की थ्रिलर सीरीज अनदेखी का दूसरा सीजन भी इस महीने 4 मार्च को रिलीज होने वाला है। आशीष आर शुक्ला के निर्देशन में बनी इस सीरीज में दिव्येंदु भट्टाचार्य, आंचल सिंह, अपेक्षा पोरवाल जैसे सितारे लीड रोल में हैं। इस सीरीज में लव, बदला, संघर्ष, घृणा सब कुछ देखने को मिलेगा। यह सीरीज समाज के दो पहलुओं को दिखाएगी।
Sutliyan (March 4, 2022)
जी 5 पर भी इस महीने आने वाली एक वेबसीरीज की खूब चर्चा है। आयशा रजा, शिव पंडित, विवान शाह के अभिनय से सजी सीरीज सुतलियां को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। यह सीरीज 4 मार्च को आने वाली है। टीजर और ट्रेलर छाए हुए हैं।

