Ajay Devgn और Esha Deol 15 साल बाद करेंगे साथ काम, Rudra The Edge Of Darkness से डिजिटल डेब्यू की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2021, 10:21 AM IST

ESHA DEOL AJAY DEVGN Rudra Digital debut: ईशा देओल इस वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि ईशा सीरीज में अजय की पत्नी/गर्लफ्रेंड का रोल कर सकती हैं...

Ajay Devgn और Esha Deol 15 साल बाद करेंगे साथ काम, Rudra The Edge Of Darkness से डिजिटल डेब्यू की तैयारी

ईशा देओल अब अजय देवगन स्टारर वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जी हां, अजय देवगन की वेब सीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस (Rudra The Edge Of Darkness) काफी टाइम से चर्चा में है और अब ईशा देओल भी इससे जुड़ गई हैं। खबर है कि इस सीरीज के साथ बॉलीवुड से लगभग गायब हो चुकीं ईशा देओल कमबैक कर रही हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, 'ईशा देओल और अजय देवगन एकबार फिर से साथ आ रहे हैं। ईशा देओल तख्तानी और अजय देवगन की जोड़ी रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस में एक साथ अपनी वेब सीरीज की शुरुआत करेंगी। जो कि ब्रिटिश ड्रामा सीरीज लूथर की ऑफिशियली हिंदी अडेप्टेशन है।'

बता दें, ईशा देओल इस वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि ईशा सीरीज में अजय की पत्नी/गर्लफ्रेंड का रोल कर सकती हैं। इतना ही नहीं रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस वेब सीरीज से ईशा और अजय करीब एकसाथ 15 साल बाद दोबारा साथ काम करने वाले हैं। 

ईशा देओल ने बताया, 'मैं लंबे समय के बाद अजय देवगन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। वह कई फिल्मों में मेरे लिए शानदार को-स्टार रहे हैं। एक अभिनेता के रूप में, मैं उन परियोजनाओं पर काम करने में विश्वास करती हूं जो मुझे कुछ नया तलाशने दें। साथ ही मुझे एक दर्शक के रूप में भी जोड़े। यह सीरीज एक ग्रे ओवरटोन के साथ पुलिस ड्रामा पर एक नया रूप है, जिसे पहले हिन्दी प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है। ओटीटी स्पेस की शानदार सफलता के साथ, मैं इसके साथ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हूं।'
 

ईशा देओल को आखिरी बार 2019 में शॉर्टफिल्म 'केकवॉक' में देखा गया था। जबकि अजय देवगन के साथ ईशा ने फिल्म 'मैं ऐसा ही हूं', 'एलओसी कारगिल' और 'युवा' में काम किया है। वहीं अजय जल्द ही भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया वॉर ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। अजय देवगन के साथ फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, शरद केलकर, एमी विर्क हैं ये फिल्म 13 अगस्त को रिलीज हो रही है। 

End of Article