Jalsa Movie: ‘जलसा’ में नजर आएंगी विद्या बालन, जानें कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 12:28 PM IST

Vidya Balan Starrer Jalsa: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और शेफाली शाह के बारे में खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही फिल्म जलसा में नजर आएंगी। 

Jalsa Movie: ‘जलसा’ में नजर आएंगी विद्या बालन, जानें कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

Vidya Balan Starrer Jalsa when and where to watch: कोरोना काल के बाद सिनेमाघरों में रौनक भले ही लौट आई हो लेकिन अब ओटीटी का क्रेज कम नहीं होने वाला है। ओटीटी का चस्का ऐसा लगा है कि अब छूटने वाला नहीं है। कोरोना में जब सिनेमाघरों में ताले लगे तो ओटीटी ने ही तो दर्शकों के मनोजंरजन का जिम्मा लिया था। यही वजह है कि तमाम सितारे ओटीटी का रुख कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और शेफाली शाह के बारे में खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही फिल्म जलसा में नजर आएंगी। 

सामने आया जलसा का फर्स्ट लुक 

सोमवार को मेकर्स की ओर से दोनों एक्ट्रेस विद्या बालन और शेफाली शाह का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। अपने अपने लुक में दोनों एक्ट्रेस बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। फैंस उनके लुक को पसंद भी कर रहे हैं। दिनभर दोनों का लुक सोशल मीडिया पर छाया रहा। 

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म 

टी सीरीज ने ‘जलसा’ मूवी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- "आपको पता है कि एक शानदार अनुभव होने वाला है। जब दो फाइनेस्ट एक्टर्स साथ में आएंगी तो कमाल होगा ही। जलसा ऑन प्राइम स्टे ट्यून, 18 मार्च को प्राइम वीडियो में।" 

ऐसे होंगे किरदार 

18 मार्च होली के मौके ‘जलसा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। विद्या बालन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "मुस्कान के पीछे असली कहानी छिपी है। 18 मार्च को जलसा रिलीज होगी। मैं बेहद उत्साहित हूं।" कहा जा रहा है कि फिल्म में इसमें विद्या और शेफाली शाह की जोड़ी कमाल करने वाली है। खबरों के मुताबिक विद्या बालन इस फिल्म में एक पत्रकार का रोल निभा रही हैं। वहीं शेफाली शाह एक कुक का किरदार निभाती दिखेंगी। 

अक्षय से होगी टक्कर 

18 मार्च को एक तरफ ओटीटी पर विद्या बालन और शेफाली शाह की जलसा रिलीज होगी तो वहीं सिनेमाघरों में सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे आने वाली है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगी कि क्या सिनेमाघरों पर ओटीटी भारी होगी या ओटीटी पर सिनेमाघर। खैर होली के मौके पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। 

End of Article