ओटीटी पर एक बार फिर छाएगा मनोज बाजपेई का जादू, इस दिन से शुरू होगी द फैमिली मैन 3 की शूटिंग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 06:20 PM IST

The Family Man 3: मनोज बाजपेई अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही अपने पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है।

ओटीटी पर एक बार फिर छाएगा मनोज बाजपेई का जादू, इस दिन से शुरू होगी द फैमिली मैन 3 की शूटिंग 

The Family Man 3 Shooting: दो सक्सेसफुल सीजन देने के बाद राज निदिमोरू और कृष्णा डीके अब जल्द ही मनोज बाजपेई और प्रियामणि स्टारर द फैमिली मैन वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगे। एक न्यूज पोर्टल की खबर के अनुसार, द फैमिली मैन 2 के क्लाइमेक्स में यह पता चल गया था कि इस वेब सीरीज का तीसरा पार्ट भी है। तीसरे सीजन के लिए राज और कृष्णा ने स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है। खबर के अनुसार, इस वेब सीरीज के मेकर्स को तीसरे सीजन के लिए आइडिया मिल गया है अब बस कहानी को डेवलप करना बाकी है जो जल्द ही खत्म हो जाएगा। इसी के साथ इस बात का भी खुलासा हुआ है कि मनोज बाजपेई कब से द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। 

इस दिन से शुरू होगी द फैमिली मैन 3 की शूटिंग

कयास लगाए जा रहे हैं कि मनोज और प्रियामणि के साथ द फैमिली मैन 3 में पिछले सीजन के कास्ट भी मौजूद होंगे। तीसरे सीजन के लिए जैसे ही स्क्रिप्ट पूरा हो जाएगा वैसे ही कास्टिंग प्रोसेस शुरू कर दिया जाएगा। द फैमिली मैन 3 की शूटिंग जल्द शुरु होगी और यह वेब सीरीज इस वर्ष के अंत तक रिलीज हो सकती है। फिलहाल, यह अभी तक सामने नहीं आया है कि इस वेब सीरीज की शूटिंग किस दिन से शुरु होगी। द फैमिली मैन सीरीज में मनोज बाजपेई के साथ शरीब हाशमी, प्रियामणि, समांथा रुथ प्रभु और श्रेया धनवंतरी को देखा गया था। 

फिलहाल राज और डीके के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दोनों के पाइप लाइन में तीन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इन दोनों ने हाल ही में एक वेब सीरीज का काम खत्म किया जिसमें शाहिद कपूर, राशि खन्ना और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ राज और डीजे के पाइप लाइन में गंस एंड गुलाब्स भी है जिसमें राजकुमार राव, दुलकर सलमान और आदर्श गौरव नजर आएंगे। यह दोनों वरुण धवन और समानता के साथ सिटाडेल की भी तैयारियां शुरू करेंगे। जैसे ही यह खबर सामने आई वैसे ही मनोज तिवारी के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। ऐसा इसलिए क्योंकि फैंस को मनोज बाजपेई की वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का लंबे समय से इंतजार था। 

End of Article