Saba Azad With Hrithik Roshan And His Family, See Pictures: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह अपने बचपन के दोस्त फरहान अख्तर की शादी में जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इससे पहले ऋतिक रोशन को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था, जिसकी वजह से उनके रिलेशनशिप स्टेट्स पर सवाल उठाए जा रहे थे। यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि सबा आजाद हैं। दोनों को एक साथ देखकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि सबा ऋतिक की गर्लफ्रेंड हैं, लेकिन दोनों सितारों ने इस विषय पर अपना मुंह नहीं खोला है। अब एक और फोटो सामने आई है जिसमें ऋतिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहीं और नहीं बल्कि एक्टर के घर में नजर आ रही हैं।
ऋतिक रोशन के दिल के बाद रोशन परिवार में बनी सबा की जगह
ऋतिक रोशन के चाचा ने एक फोटो साझा की है जिसमें ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ सबा आजाद को भी देखा जा सकता है। जिस वजह से हर किसी की नजरें अब ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर टिक गई हैं। यह तस्वीर सामने आने के बाद अब हर कोई ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते के बारे में जानना चाहता है। एक्टर के फैंस की निगाहें अब उनके लव लाइफ पर टिक गई हैं। पहले जहां ऋतिक रोशन और सबा आजाद को स्पॉट किया गया वहीं अब बात आगे बढ़ गई है। ऋतिक रोशन के साथ अब सबा रोशन परिवाक के साथ भी नजर आने लगी हैं।
रोशन परिवार के साथ किया लंच
सबा आजाद ने अपना संडे ऋतिक और उनके परिवार वालों के साथ किया। एक्ट्रेस और संगीतकार ने रोशन परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई वैसे ही यह सोशल मीडिया पर आग की तहर फैल गई। यह तस्वीर साझा करते समय एक्टर के चाचा ने कैप्शन में लिखा 'खुशियां हमेशा हमारे आस-पास होती हैं... खासकर संडे पर... विशेष रूप से लंच टाइम पर...।' इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा 'यह यच है चाचा... और आप सबसे ज्यादा मजाकिया हैं...। वहीं सबा आजाद भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने कहा कि 'बेस्टेस्ट संडे'।

