अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं मलाइका अरोड़ा, कहा- रोज करते हैं रोमांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 10:55 AM IST

Malaika Arora On Her Relationship with Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का हाल ही में एक्सिडेंट हो गया था। अब एक्ट्रेस ने इसके बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं।

अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं मलाइका अरोड़ा, कहा- रोज करते हैं रोमांस
Photo Credit: Instagram

Malaika Arora Talks About Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का पिछले महीने एक्सिडेंट हो गया था जिसमें उन्हें काफी चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें टांके भी लगाने पड़े। इस एक्सिडेंट ने मलाइका को झकझोर कर रख दिया। हालांकि उन्होंने कुछ ही दिन में शूटिंग पर जाना शुरू कर दिया लेकिन एक्ट्रेस का कहना है कि एक्सिडेंट के बाद उनकी जिंदगी कैसी हो गई है। साथ ही एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर भी बात की।

मलाइका अरोड़ा का पिछले महीने एक्सिडेंट हो गया था, एक्ट्रेस ने अब बताया कि इसके बाद से उनकी लाइफ कैसे बदल गई। साथ ही उन्होंने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खुलासा किया। 

एक्सिडेंट के बाद आंख में लग गए थे कांच के टुकड़े

मलाइका ने अपने एक्सिडेंट वाली रात के बारे में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उसे भयानक रात बताया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे याद है कि मेरे चारों ओर बहुत खून था। मेरी फैमिली और अर्जुन आए थे। एक्सिडेंट के लगभग एक हफ्ते के बाद मैंने खुद को शीशे में देखा था और मेरे माथे पर निशान था। जो भी हुआ था वो निशान उसके बारे में बता रहा था और जिंदगी कितनी  नाजुक है उसकी याद दिला रहा था।' मलाइका ने आगे कहा, 'एक्सिडेंट के बाद मैं केवल दो चीजों के लिए प्रार्थना कर रही थीं- मैं उस रात मरना नहीं चाहती थी और मैं अपनी आंखों की रोशनी नहीं खोना चाहती थी।' मलाइका ने बताया कि उस दिन एक्सिडेंट के बाद वो लगातार अपनी मां और बेटे अरहान के बारे में पूछ रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि एक्सिडेंट के बाद कांच के छोटे टुकड़े उनकी आंखों में लग गए थे। 

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बारे में कही ये बात

मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ साल से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जब उनसे पूछा गया कि क्या वो और अर्जुन अपने रिश्ते को दूसरे लेवल पर ले जाने के बारे में सोच रहे हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा,' हर रिश्ते की अपनी प्रक्रिया होती है और प्लान होते हैं। सबसे जरूरी यह है कि अगर हम जानते हैं कि हम अपना फ्यूचर साथ चाहते हैं। यह रिलेशनशिप मेरे लिए बहुत खास है और हम हमेशा अपने रिश्ते के बारे में सोचते हैं कि आगे क्या होगा। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हमारे विचार एक ही हैं। हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन इसे लेकर हम बहुत सीरियस भी हैं। आपको अपने रिश्ते में सकारात्मक और सुरक्षित महसूस करना होगा। मैं बहुत खुश और सकारात्मक हूं। अर्जुन मुझे वह आत्मविश्वास और निश्चितता देता है। मुझे नहीं लगता कि हमें हर चीज के बारे में एक ही समय पर बात करनी चाहिए। हम अभी भी अपनी जिंदगी से प्यार करते हैं और रोज साथ रोमांस करते है। मैं हमेशा उससे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। 

अक्सर किया जाता है ट्रोल

मालूम हो कि मलाइका और अर्जुन की उम्र में काफी अंतर है जिसके चलते उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। हालांकि मलाइका का कहना है कि उनकी उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता। 

End of Article