व्हाइट शर्ट में जलवा बिखेर रहीं थीं मलाइका अरोड़ा, पैंट ना पहनने की वजह से हो गईं ट्रोल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 04:00 PM IST

Malaika Arora Get Brutally Trolled: हाल ही में मलाइका अरोड़ा को व्हाइट ओवरसाइज शर्ट में देखा गया था। इस शर्ट के नीचे पैंट ना पहनने की वजह से मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं। 

व्हाइट शर्ट में जलवा बिखेर रहीं थीं मलाइका अरोड़ा, पैंट ना पहनने की वजह से हो गईं ट्रोल 

Malaika Arora Get Brutally Trolled For Not Wearing Pant Under Shirt: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी भी ड्रेस को बहुत शानदार तरीके से कैरी करती हैं। बी टाउन में उनका नाम सबसे स्टाइलिश अदाकाराओं में से एक है। आए दिन वह फैशन इंडस्ट्री में नया ट्रैंड और स्टैंडर्ड सेट करती हैं। मलाइका अरोड़ा की त्वचा से उनकी उम्र का पता बिल्कुल भी नहीं लगता है। 48 साल की मलाइका अरोड़ा को देख कर कोई यह नहीं बता पाएगा कि उनका एक जवान बेटा भी है। अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश कपड़ों की वजह से मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बना लेती हैं। लेकिन कभी-कबार कुछ ज्यादा स्टाइलिश होना उनके लिए नुकसानदेह बन जाता है। स्टाइलिश कपड़ों की वजह से मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। हाल ही में वह अपने अजीब फैशन सेंस की वजह से ट्रोल हो गईं।

बुरी तरह ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा 

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में एक स्टनिंग अवतार में देखा गया था। इस दौरान मलाइका अरोड़ा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। मलाइका अरोड़ा ने सफेद रंग की ओवरसाइज शर्ट कैरी की थी। उन्होंने अपनी शर्ट को व्हाइट और ब्लैक रंग के शूज के साथ पेयर किया था। मलाइका अरोड़ा का यह लुक बहुत सारे लोगों को पसंद आया। उनका यह ग्लैमरस अंदाज देखकर कई लोग उनके दीवाने हो ‌गए। लेकिन कुछ लोगों को मलाइका अरोड़ा का यह फैशन सेंस जरा भी पसंद नहीं आया। जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं।

पैंट ना पहनने की वजह से मलाइका ने सुनी खूब खरी-खोटी 

इस लुक की वजह से मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। मलाइका अरोड़ा लोगों का ध्यान आकर्षित करने में तो सफल हुईं लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनने को भी मिली। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने इस शर्ट के नीचे कुछ भी नहीं पहना था। शर्ट के नीचे पैंट ना पहनने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने तो यह तक कमेंट कर दिया की 'पैंट पहनना भूल गई हो क्या...?'। इस लुक की वजह से मलाइका अरोड़ा को लोगों के भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा।

End of Article