जवान बेटे के सामने मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भड़क गए लोग, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2021, 01:04 PM IST

Malaika Arora Get Trolled: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपनी शाॅर्ट प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस की वजह से जमकर ट्रोल हो रही हैं। इस बोल्ड ड्रेस में मलाइका अरोड़ा को उनके बेटे के साथ स्पाॅट किया गया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।

जवान बेटे के सामने मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भड़क गए लोग, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास 
Photo Credit: Instagram

Malaika Arora Get Brutally Trolled For Her Bold Dress: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह‌ अपने फैंस के साथ फिटनेस से लेकर फैशन तक कई विषयों पर टिप्स देती नजर आती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके फैशन सेंस के अक्सर चर्चे होते रहते हैं। लेकिन कई बार मलाइका अरोड़ा को बोल्ड ड्रेस पहनना भारी पड़ जाता है। बहुत बार ऐसा हुआ है जब बोल्ड या रिवीलिंग ड्रेस पहनने की वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई हैं। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा को क्रिसमस के मौके पर एक बोल्ड ड्रेस में स्पाॅट किया गया था जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने लगीं। इस मौके पर वह अपने बेटे अरहान के साथ नजर आई थीं। बेटे के सामने इतनी बोल्ड ड्रेस पहनने की वजह से लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। ‌

क्रिसमस लुक की वजह से ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Get Brutally Trolled For Her Bold Dress)

क्रिसमस के खास मौके पर मलाइका अरोड़ा को शाॅर्ट प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस में स्पाॅट किया गया था। इस ड्रेस में मलाइका अरोड़ा बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं। लोगों ने उनके क्रिसमस लुक को लेकर काफी तारीफ की ‌लेकिन कुछ लोगों को उनकी यह ड्रेस बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। बोल्ड ड्रेस पहनने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। बेटे के सामने बोल्ड ड्रेस पहनने की वजह से लोगों ने भद्दे कमेंट्स भी‌ किए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि कौन सी मां अपने बेटे के सामने ऐसे कपड़े पहनती है। 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मलाइका अरोड़ा के इस अंदाज की काफी तारीफ की। वहीं कुछ लोगों ने मलाइका अरोड़ा के ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाए और उनकी धज्जियां उड़ाई। यह पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया जा रहा ‌है। कई बार मलाइका अरोड़ा अपने ड्रेस की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। इसके साथ कई बार मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी ट्रोल किया जाता है। 

End of Article