'लाल सिंह चड्ढा' का नया गाना 'टुर कलेयां' कर देगा इमोशनल, दिल छू रही अरिजीत सिंह की आवाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2022, 05:35 PM IST

Tur Kalleyan Song Out: लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) का मोस्ट अवेटेड गाना 'टुर कलेयां' (Tur Kalleyan) रिलीज हो गया है। ये सॉन्ग लाल सिंह चड्ढा की खुद से प्यार करने के सफर को दर्शाता करता है....

'लाल सिंह चड्ढा' का नया गाना 'टुर कलेयां' कर देगा इमोशनल, दिल छू रही अरिजीत सिंह की आवाज

Laal Singh Chaddha new song: लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) का मोस्ट अवेटेड गाना 'टुर कलेयां' (Tur Kalleyan) रिलीज हो गया है। फिल्म के इस खूबसूरत गाने को अरिजीत सिंह, शादाब और अल्तमश ने गाया है। तीनों अपनी आवाज का जादू चलाने में कामयाब रहे हैं। टुर कलेयां एक खूबसूरत गाना है जो कि बेहतर फ्यूचर पर फोकस करता है। ये सॉन्ग लाल सिंह चड्ढा की खुद से प्यार करने के सफर को दर्शाता करता है।  इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके मोटिवेशनल लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म की टीम ने गाने की शूटिंग के लिए कई अलग-अलग जगहों पर की है। यह गाना फिल्म में शूट किया गया सबसे लंबा सीक्वेंस है। आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने के लिए तैयार है। दर्शक इस फिल्म को रक्षा बंधन के मौके पर यानी 11 अगस्त 2022 से सिनेमाघरों में देख सकेंगे। यहां सुनें नया गाना टुर कलेयां...

End of Article