BO Prediction: रिलीज को तैयार आमिर- करीना की 'लाल सिंह चड्ढा', जानें पहले दिन कैसी रहेगी कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 08:07 AM IST

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज को तैयार है। 11 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

BO Prediction: रिलीज को तैयार आमिर- करीना की 'लाल सिंह चड्ढा', जानें पहले दिन कैसी रहेगी कमाई

Laal Singh Chaddha Movie Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज को तैयार है। 11 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है।लाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी ड्रामा फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान सरदार बने हैं और करीना उनकी सरदारनी। साउथ स्टार नागा चैतन्य भी 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।  

इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षा बंधन से होने वाली है। रक्षा बंधन की छुट्टी के दिन 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की टक्कर दिलचस्प होगी। इस फिल्म का सोशल मीडिया पर भारी विरोध हो रहा है। ट्विटर पर हैशटैग बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है। फिल्म पर तरह तरह के आरोप लग रहे हैं। आमिर के अंदाज को देख कुछ यूजर्स इस फिल्म पर भारतीय सेना के अपमान का आरोप भी लगा रहे हैं।  

विरोध के बीच अहम सवाल ये है कि फिल्म की पहले दिन कमाई कैसी रहेगी। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को देशभर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा और एडवांस बुकिंग से भी फिल्म ने ठीक कमाई कर ली है। अब लोगों की नजर इस फिल्म के ओपनिग डे कलेक्शन पर है।  

ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि पहले दिन आमिर खान की ये फिल्म 12 से 13 करोड़ के आसपास ओपनिंग दे सकती है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने बॉलीवुड लाइफ को बताया था कि पहले दिन आमिर खान की ये फिल्म 12 करोड़ के आसपास ओपनिंग दे सकती है। फिल्म बिजनेस के जानकारों का अनुमान यही कहती है कि आमिर की ये फिल्म कोई चमत्कार तो नहीं करेगी लेकिन 12 करोड़ के आसपास पहले दिन कमाई जरूर कर लेगी। 

End of Article