सुशांत सिंह राजपूत के निधन से खतरे में पड़ा कॉफी विद करण, ठंडे बस्ते में जा सकता है सातवां सीजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2020, 11:08 PM IST

Koffee With Karan Season 7: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कॉफी विद करण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गया था। अब इस शो का सातवां सीजन ठंडे बस्ते में जा सकता है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से खतरे में पड़ा कॉफी विद करण, ठंडे बस्ते में जा सकता है सातवां सीजन

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद करण जौहर और उनका शो कॉफी विद करण एक बार फिर विवादों में आ गया था। सोशल मीडिया पर इस शो के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में कई सेलेब्स सुशांत पर कमेंट्स कर रहे हैं। अब कॉफी विद करण का सातवां सीजन ठंडे बस्ते में जा सकता है। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त कॉफी विद करण का सातवां सीजन डिब्बा बंद हो सकता है। इस शो को लेकर हो रहे विवाद को ध्यान में रखते हुए मेकर्स इसके सातवें सीजन को हाल-फिलहाल शूट नहीं करने वाले हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स चितिंत है और वह जानते हैं कि इस वक्त नया सीजन आया तो उन्हें गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।  इसके अलावा कोरोना वायरस के कारण कई एक्टर्स ने शूटिंग करने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि सातवे सीजन का टीजर लॉन्च हो गया था।

रणबीर ने किया था ये खुलासा  
रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सामने आया था। इसमें रणबीर ने कहा था कि उन्हें कॉफी विद करण के पांचवे सीजन में आने के लिए मजबूर किया गया था। वह और अनुष्का पहले इस शो का विरोध करने वाले थे। 

रणबीर ने कहा कि- 'करण जौहर शो से पैसा बनाते हैं, हालांकि सेलेब्स को इस वजह से पूरे साल परेशानियों का सामना करना पड़ता है।' रणबीर कपूर इस शो में अपनी बहन करीना कपूर और रणवीर सिंह के साथ हिस्सा ले चुके हैं।


 
आलिया और सोनम ने सुशांत पर किया था कमेंट
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद आलिया भट्ट और सोनम कपूर का कॉफी विद करण से एक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल आलिया भट्ट से किल, मैरी और हुक अप का सवाल पूछा था। उन्हें तीन ऑप्शन दिए थे- रणबीर, रणवीर और सुशांत।


आलिया भट्ट ने कहा था कि वह रणबीर कपूर के साथ शादी करेंगी, रणवीर सिंह के साथ हुक अप और सुशांत सिंह राजपूत को किल कर देंगी। सोनम कपूर से सुशांत के लिए पूछा था हॉट और नॉट। उन्होंने ना कहा था। हालांकि, सोनम ने अब सफाई दी है कि उस वक्त वह सुशांत को नहीं जानती थीं।  

End of Article