Koffee With Karan 7: सोनम कपूर की वजह से स्कूल में अर्जुन कपूर ने खाई है मार, एक्टर बोले- स्कूल से होना पड़ा था सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 03:07 PM IST

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अर्जुन और सोनम कपूर नजर आने वाले हैं। शो का मजेदार प्रोमो पहले ही आउट हो गया है। शो पर अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि सोनम की वजह से उन्हें स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था।

Koffee With Karan 7: सोनम कपूर की वजह से स्कूल में अर्जुन कपूर ने खाई है मार, एक्टर बोले- स्कूल से होना पड़ा था सस्पेंड
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan 7 : करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में इस बार सोनम और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। करण ने पहले ही शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है। प्रोमो में सोनम करण के सवालों का मजेदार जवाब देते दिखाई दे रही हैं। शो पर एक्ट्रेस अपने भाईयों के सीक्रेट रिवील करते नजर आएंगी। फैंस सोनम और अर्जुन के इस एपिसोड के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भाई हमेशा अपनी बहनों के लिए खड़े होते हैं। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे अच्छे भाई हैं इसमें कोई शक नहीं है। वो अपनी बहनों के साथ हमेशा खड़े नजर आते है। शो में अर्जुन ने खुलासा किया उन्हें सोनम की वजह से स्कूल से बाहर निकाल दिया गया था।

सोनम की वजह अर्जुन हुए थे स्कूल से सस्पेंड

दरअसल सोनम ने अर्जुन को बताया कि कुछ लड़के उन्हें बास्केटबॉल कोर्ट में बुली कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा,'मैं गया उन लोगों के पास और कहा कि तुम मेरी बहन से ऐसे कैसे बात कर सकते हो। मुझे याद है कि वो शाहरुख खान की फिल्म जोश के सीन की तरह था जहां दो गैंग आपस में लड़ रहे थे, और मुझे उन्होंने आंखों पर घूंसा मारा। मुझे इसलिए सस्पेंड किया गया था क्योंकि मैंने उन्हें एब्यूज किया था।

करण के शो पर सोनम ने किया भाईयों को ट्रोल

सोनम ने प्रोमो में अपने भाईयों को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनने के बाद हर हैरान रह गया। अर्जुन ने बोला - मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे यहां पर सोनम कपूर से ट्रोल करवाने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को शिवा नंबर 1 बता दिया। फैंस सोनम और अर्जुन के इस एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। राखी से स्पेशल एपिसोड पर भाई- बहन की जोड़ी कई सीक्रेट का खुलासा कर सकती हैं।

सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर हाल ही में एक विलेन रिटर्न्स में दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम के साथ नजर आए थे। इसके अलावा अर्जुन भूमि पेडनेकर के साथ लेडी किलर में नजर आएंगे।

End of Article