कबीर सिंह को पूरे हुए एक साल, कियारा आडवाणी ने लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी, तुम्हारी प्रीति'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2020, 05:13 PM IST

Kiara Advani On Kabir Singh: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह को आज एक साल पूरे हो गए हैं। प्रीति यानी कियारा आडवाणी ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया है।

कबीर सिंह को पूरे हुए एक साल, कियारा आडवाणी ने लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी, तुम्हारी प्रीति'

मुंबई. शाहिद कपूर और कियारा आडवानी स्टारर फिल्म कबीर सिंह को आज यानी 21 जून को एक साल पूरे हो गया है। कियारा ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग की फोटोज शेयर की है।

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर कबीर सिंह की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- 'डियर कबीर सिंह, सालगिरह की बधाई, हमेशा प्यार, प्रीति।' फोटो में शाहिद कपूर, कियारा के अलावा फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा भी नजर आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। इस फिल्म में विजय दवेरकोंडा और शालिनी पांडे लीड रोल में थे। अर्जुन रेड्डी को भी संदीप वांगा ने ही डायरेक्ट किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 

बॉक्स ऑफिस पर किया था 250 करोड़ का कलेक्शन 
कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यही नहीं, कबीर सिंह साल 2019 की दूसरे सबसे बड़ी फिल्म थी। कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर से पहले डायरेक्टर रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते थे। 

रणवीर सिंह से किसी कारण बात नहीं बनी तो आखिर  में ये रोल शाहिद कपूर को मिला। कबीर सिंह शाहिद कपूर के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। हालांकि, फिल्म की कहानी पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। 

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहिद-कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर अब साउथ की एक और सुपरहिट फिल्म जर्सी के रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड एक्ट्रेस हैं। शाहिद के पिता पंकज कपूर भी अहम भूमिका में हैं।

कियारा आडवाणी अब कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल में नजर आएंगी।   

End of Article