Sanjay Dutt Upcoming Films: केजीएफ 2 से मचाया तहलका, अब इन तीन फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 03:06 PM IST

KGF 2 Fame sanjay dutt upcoming films: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों केजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Sanjay Dutt Upcoming Films: केजीएफ 2 से मचाया तहलका, अब इन तीन फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त

KGF 2 Fame sanjay dutt upcoming films: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों केजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा के किरदार में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के 'खलनायक' यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक बार फिर दमदार निगेटिव किरदार निभाकर छा गए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा रही है और कमाई के नए कीर्तिमान बना रही है। सच है कि संजय दत्त को बतौर हीरो उतना प्यार नहीं मिला जितना बतौर खलनायक मिला। वह 'खलनायक' में 'बल्लू बलराम प्रसाद' या फिर 'अग्निपथ' में  'कांचा चीना' बनकर सामने आए, तो दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

हिदी सिनेमा जगत के महान कलाकारों में से एक संजय दत्त अपनी फिटनेस के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अब वो सुर्खियों में है फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में अपनी एक्टिग को लेकर। खास बात ये है कि संजय दत्त का 'कभी हार न मानने' वाला रवैया तब देखा गया जब वह ब्लॉकबस्टर फिल्म यश-स्टारर की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को मात दी और अधीरा कैरेक्टर के लिए अपनी एक्टिग से सबको चौंका दिया।

अब संजय दत्त कई दमदार फिल्मों में नजर आएंगे। इन फिल्मों में भी उनके रोल खास होने वाले हैं। आने वाली फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त पीरियड ड्रामा 'शमशेरा' (रणबीर कपूर के साथ), 'घुड़चड़ी' (रवीना टंडन के साथ) और 'पृथ्वीराज' (अक्षय कुमार) के साथ नजर आने वाले है, जिनका फैंस को ब्रेसब्री से इंतजार है।

पृथ्वीराज में बनेंगे काका कान्हा

अक्षय कुमार स्टारर पृथ्वीराज में मुख्‍य व‍िलेन मोहम्‍मद गौरी का रोल पहले संजय दत्‍त को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। अब संजय दत्‍त इस फिल्म में काका कान्हा का रोल निभाएंगे जोकि पृथ्वीराज के चाचा और महान योद्धा थे। कहा जाता है कि उन्होंने प्रण किया था मेरे सामने यदि किसी ने अपनी मूंछ पर हाथ भी रखा तो फिर चाहे वो कोई भी व्यक्ति क्यों न हो, मैं उसका सिर काट दूंगा या स्वयं मर जाऊंगा। 

'शमशेरा' में होगा खास रोल 

यशराज बैनर तले बनने वाली मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म 'शमशेरा' जल्‍द ही सिनेमाघरों में दस्‍तक देने को तैयार है। इसमें मुख्य भूमिका में मौजूद रणबीर कपूर और संजय दत्त के होने की वजह से फैंस और ज्‍यादा उत्‍साहित हैं। YRF ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'शमशेरा' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। जानकारी के अनुसार, मूवी 22 जुलाई, 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में संजय दत्त का रोल एक क्रूर जेलर शुद्ध सिंह का होगा। 

रवीना संग आएंगे नजर

संजय दत्त डायरेक्टर बिनॉय गांधी की फिल्म घुड़चड़ी में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रवीना टंडन नजर आएंगी। इस फिल्म में कसौटी जिंदगी फेम पार्थ समथान और अरुणा ईरानी भी अहम किरदार निभाएंगी। 

End of Article