कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम अकाउंट का बदला नाम देख यूजर्स हुए हैरान, क्या हैक हो गया है एक्ट्रेस का अकाउंट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 08:31 PM IST

Katrina Kaif Instagram Account Hacked : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि कैटरीना कैफ का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। दरअसल एक्ट्रेस के ऑफिशियल अकाउंट का नाम चेंज हो गया था। आइए जानते हैं इसके बारे में....

कैटरीना कैफ के इंस्टाग्राम अकाउंट का बदला नाम देख यूजर्स हुए हैरान, क्या हैक हो गया है एक्ट्रेस का अकाउंट!
Photo Credit: Instagram

Katrina Kaif Instagram Account Hacked : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के फैंस उस समय चौंक गए जब एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेडिया मोडरेट्स का नाम दिखाई देना लगा। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बदला नाम देखकर फैंस काफी परेशान हो गए। वहीं कुछ यूजर्स ने कैटरीना के इंस्टा अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर शेयर कर दिया। ऐसे में यूजर्स कयास लगाने लगे की कैटरीना का अकाउंट हैक हो चुका है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्लोरल ड्रेस में लेटेस्ट फोटो शेयर की थीं। इस फोटो में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए कैटरीना ने हिंट दिया कि वो जल्द शाहरुख खान की पत्नि गौरी खान के साथ उनके नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इस फोटो पर गौरी ने कमेंट करते हुए लिखा, इस ग्रैंड रिवील का इंतजार है। शाहरुख की पत्नी गौरी खान पेशे से इंटरियर डिजाइनर हैं।

कैटरीना का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक

katrina kaif

इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि कैटरीना की आईडी हैक हो गई, हालांकि कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने अपने नाम को बदलकर दोबारा कैटरीना कर दिया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैक होने वाली खबरों पर खुद विराम लगा दिया। फैंस इस स्ट्रेटेजी को प्रमोशनल स्टंट बता रहे हैं।  कुछ ही देर में कैटरीना की आईडी हैक होने की खबरों ने सनसनी मचा दी। एक्ट्रेस को इंस्टा पर 66 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। कैटरीना की सोशस मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने जिंदगी के हर खूबसूरत पल को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती है। एक्ट्रेस बहुत जल्द सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फोन बूथ में नजर आएंगी। 4 सितंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस इसके अलावा क्रिसमस फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ दिखाई देंगी। कैटरीना के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस जल्द करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आएंगी।

End of Article