कटरीना कैफ का ऐसे हो रहा बर्थडे सेलिब्रेशन, देखें पार्टी की शानदार तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 09:24 PM IST

Katrina Kaif beach birthday party photos: विक्की कौशल से शादी के बाद कटरीना का यह पहला जन्मदिन है। ये कपल इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गया है...

कटरीना कैफ का ऐसे हो रहा बर्थडे सेलिब्रेशन, देखें पार्टी की शानदार तस्वीरें

Katrina Kaif Birthday Party Photos: कटरीना कैफ आज यानि 16 जुलाई को 39 साल की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फैन्स से लेकर सेलेब्स तक उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि विक्की कौशल से शादी के बाद कटरीना का यह पहला जन्मदिन है। ये कपल इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव गया है। जी हां, कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ बर्थडे मना रही हैं। अभिनेत्री समुद्र के किनारे बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। कटरीना के साथ विक्की के भाई सनी और उनकी गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ भी हैं।

कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलीब्रेशन की चार तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इसमें विक्की कौशल नजर नहीं आ रहे हैं। कटरीना के जन्मदिन की फोटोज से विक्की कौशल गायब हैं। हालांकि उनकी मौजूदगी को लेकर कॉमेन्ट सेक्शन में फैंस आपस में भिड़ गए हैं। फैंस लगातार विक्की को लेकर सवाल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आप कहां हैं?

विक्की कौशल ने लिखा खास नोट
विक्की कौशल ने अब आखिरकार कटरीना के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता ने कटरीना की एक खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसमें वो सफेद रंग की ओवरसाइज शर्ट पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। विक्की ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'बार बार दिन ये आए… बार बार दिल ये गए। जन्मदिन मुबारक हो मॉय लव!!!'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ जल्द ही फोन भूत में ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई दिखाई देंगी। उनके पास 'टाइगर 3' भी है जिसमें सलमान खान और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा उन्हें अली अब्बास जफर की सुपरहीरो सीरीज के लिए भी चुना गया है।

End of Article