टीवी मसाला

Hina Khan Birthday: लग्जरी घर से महंगी गाड़ियों तक ऐसा है एक्ट्रेस का कलेक्शन, जानें पूरी डिटेल्स

Hina Khan Net Worth: टीवी एक्ट्रेस हिना खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में जानिए हिना खान की लग्जरी लाइफस्टाइल, नेट वर्थ, गाड़ियों के कलेक्शन और कई सारी जानकारियां।

Image

Hina Khan की करोड़ों वाली लाइफ!/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Hina Khan Net Worth: टीवी दुनिया की जानी-मानी हसीना हिना खान (Hina Khan) आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हिना खान ने बीते कई सालों से अपनी एक्टिंग का जलवा बड़े परदे पर बिखेरा। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हिना खान का नाम आज टीवी ही नहीं बल्कि एंटेरटेन्मेंट की पूरी दुनिया में गूँजता है। आज 2 अक्टूबर को हिना अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सालों की मेहनत से हिना ने अपनी पॉपुलैरिटी के साथ-साथ नेट वर्थ में भी इजाफा किया। आइए आपको बताते हैं हिना कहना की लग्जरी लाइफ और नेटवर्थ के बारे में। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' विवाद पर काजी तौकीर की टीम ने रखा पक्ष, Kanika Mann को लगाई फटकार)

हिना खान की नेटवर्थ कितनी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान की नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक्ट्रेस हर महीने करीब 35 लाख रुपये तक कमाती हैं। एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और दूसरे प्रोजेक्ट्स से भी उनकी अच्छी कमाई होती है। सिर्फ यही हिना खान टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक है। वहीं हिना खान गुच्ची, लुई विटन और प्रदाय जैसे लग्जरी ब्रांड्स के आउटफिट्स और एक्सेसरीज पसंद करती है। मेकअप से लेकर आउट्फिट तक हिना खान हमेशा नए ट्रेंड फैंस के बीच सोशल मीडिया कर जरिए लाती हैं। पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार हिना कार कलेक्शन में रिनॉलट ट्राइबर, ऑडी ए4, ऑडी Q7, होंडा सिटी और इनोवा जैसी गाड़ियां शामिल हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव-गुल्लु की क्लोजनेस नहीं आई उदिति सिंह को रास, घर में खड़ा हुआ हंगामा)

हिना खान का घर

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान के घर की कीमत 10 करोड़ रूपय बताई जाती है। हिना खान की लग्जरी लाइफ भी काफी देखने लायक है हर साल वे दुनिया की किसी नई सिटी और कंट्री को एक्सप्लोर करना नहीं भूलती। वहीं बता दें हिना खान को साल 2024 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। हिना खान की कैंसर जर्नी से कई लोग प्रेरित हुए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article