Kartik Aaryan visits Lalbaugcha Raja: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। धूमधाम से लोग गणेश जी की प्रतिमा घर ला रहे हैं और स्थापित कर पूजा कर रहे हैं। मुंबई में गणेशोत्सव की अलग धूम रहती है और इस अवसर पर लाल बाग चा राजा की की पूजा अर्चना होती है। बॉलीवुड के अधिकांश सितारे पूरे जोश के साथ इस उत्सव को मनाते हैं। कुछ सितारे अपने घर पर बप्पा को बिठाते हैं, वहीं बाकी सितारे लालबाग चा राजा की पूजा के लिए जाते हैं।
इस बार भी कई सितारे अपने बप्पा को लाए हैं, वहीं कई सेलेब्स उनके दर्शन को पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी इस मौके पर लालबाग चा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। महामारी के 2 साल के ब्रेक के बाद मुंबई में पूरे जोश के साथ गणेश महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इस अवसर पर सुपरस्टार कार्तिक आर्यन लालबाग का राजा के दर्शन और साल भर के लिए आशीर्वाद लेने के लिए पंहुचे।
ऐसे में अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- "गणपति बप्पा मोरया !!! #LalBaugchaRaja पहला दर्शन पाकर धन्य हो गया ❤️ धन्यवाद बप्पा इसे बनाने के लिए। जीवन बदलने वाला साल ❤️ और आशा करता हूं आप आगे भी मेरी सारी मन्नते ऐसे ही पूरी करते रहे 🙏🏻"
बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सुपरहिट से लेकर एक प्यार करने वाले और लगातार बढ़ते हुए फैनडम तक, अभिनेता के पास बप्पा का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए बहुत कुछ था। वह इस खास साल में लालबाग का राजा के दर्शन करने वाले पहले सेलिब्रिटी भी बन गए, क्योंकि लालबाग महामारी के 2 साल के अंतराल के बाद दर्शन के लिए खुला है।
वहीं, वर्कफ्रंंट की बात करें तो उनके पास शहजादा, फ्रेडी, कैप्टन इंडिया, सत्यप्रेम की कथा और कबीर खान की अगली फिल्म सहित फिल्मों की एक रोमांचक स्लेट है।

