Kartik Aaryan and Kabir Khan bollywood Film: कार्तिक आर्यन का करियर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भूल भुलैया 2 की शानदार सफलता के बाद, कार्तिक को बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद अभिनेता के रूप में देखा जा रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कोरोना के बाद हिंदी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर हालत बहुत खराब थी जिसने लोगों को परेशान कर दिया था। हालांकि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने जो धमाल मचाया, उसने बॉलीवुड के कई मेकर्स में उम्मीद की किरण जगा दी। अब कार्तिक आर्यन की इसी सफलता के बीच उनको निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ नई नई फिल्म ऑफर हुई है। कार्तिक की इस नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है और इसका टाइटल अभी सामने नहीं आया है।
कार्तिक आर्यन इस फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान करेंगे। पहली बार निर्माता, निर्देशक और एक्टर की ये जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स ने अपने ट्विटर पर घोषणा की, 'हमें ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म हम कबीर खान के साथ बनाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। ये एक बेहद बड़े स्केल पर बनने वाली फिल्म है जो कि एक असली कहानी पर आधारित होगी।'

कबीर खान ने भी कार्तिक आर्यन के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। डायरेक्टर का कहना है कि इस फिल्म में कार्तिक को अलग अवतार में देखने का मौका मिलेगा, जो कि दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है।
कार्तिक फिलहाल ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जल्द ही ही हम एक्टर को फिल्म ‘शहजादा’ में देखेंगे। इसमें कार्तिक के साथ कृति सेनन, मनीषा कोइराला और परेश रावल भी होंगे।

