क्या तलाक के बाद अब दूसरी शादी करेंगी करिश्मा कपूर? देखें 17 साल की बेटी की मम्मी ने क्या दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 09:26 AM IST

Karisma Kapoor on Her Second Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हाल ही में एक फैन ने पूछा कि क्या वो दूसरी शादी करेंगी? जानें एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया।

क्या तलाक के बाद अब दूसरी शादी करेंगी करिश्मा कपूर? देखें 17 साल की बेटी की मम्मी ने क्या दिया जवाब

Karisma Kapoor On Second Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करिश्मा अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और इसके जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों के जवाब देने का फैसला किया और कई सवालों के जवाब दिए भी। 

क्या दूसरी शादी करेंगी करिश्मा?

करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन किया और इस दौरान फैंस ने उनकी पसंदीदा खाने से लेकर फेवरिट कलर तक के सवाल पूछ लिए। इसी दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से जानना चाहा कि क्या वो फिर से शादी करेंगी? एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'डिपेंड्स' (Depends)। करिश्मा के इस जवाब के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि अगर भविष्य में वो शादी के बंधन में बंध सकती हैं। मालूम हो कि करिश्मा अपनी पहली शादी के बारे में बात नहीं करती हैं। 

दो बच्चों की मां है एक्ट्रेस

करिश्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर से सिख रीति- रिवाज से शादी की थी। साल 2005 में दोनों की बेटी समायरा का जन्म हुआ और साल 2010 में दोनों एक बेटे कियान के पेरेंट्स बने। लेकिन यह शादी लंबी नहीं चल सकी और साल 2014 में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक फाइल कर दिया जिसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। मालूम हो कि समायरा हाल ही में 17 साल की और कियान 12 साल के हुए हैं।

इस बिजनेसमैन संग जुड़ चुका है नाम

करिश्मा कपूर का नाम दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल के साथ जुड़ चुका है और दोनों कई बार साथ नजर भी आए। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं। करिश्मा के पिता और वेटेरन एक्टर रणधीर कपूर ने बेटी की दूसरी शादी के बारे में कहा था कि अगर वो दूसरी शादी करती हैं तो इसमे गलत क्या है? हालांकि रणधीर ने कहा था कि करिश्मा ने उन्हें इंकार किया है कि वो दूसरी शादी नहीं करेंगी, वो बस अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करना चाहती हैं। बता दें कि करिश्मा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और यहां उनके 7 मिलियन यानी 70 लाख फैंस हैं। 
 

End of Article