जया बच्चन से हो रही करीना कपूर की तुलना, इस वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 07:27 PM IST

Kareena Kapoor Khan trolled for her attitude: अभिनेत्री करीना कपूर को उनके रवैये के लिए निशाने पर लिया गया है। जिस तरह से उन्होंने अपने कर्मचारियों से बात की, ये सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है...

जया बच्चन से हो रही करीना कपूर की तुलना, इस वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस

Kareena Kapoor Khan trolled: करीना कपूर फैशन के मामले में कभी नहीं चूकती हैं। बात चाहें कैज़ुअल लुक की हो या फिर पब्लिक अपीयरेंस की, वो जो कुछ भी पहनती हैं ट्रैंडी बन जाता है। करीना ने अब तक कई दिलचस्प नए फैशन ट्रेंड सेट किए हैं, जिनको फैन्स फॉलो करते हैं। अब हाल ही में करीना कपूर को सफेद कलर के सलवार सूट में एकदम देसी गर्ल के रूप में देखा गया। उनका स्टाइल कमाल का था और करीना इसमें पूरी तरह से कम्फर्टेबल नजर आईं। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो समाने आने के बाद करीना कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें कई नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। 

दरअसल अभिनेत्री करीना कपूर को उनके रवैये के लिए निशाने पर लिया गया है। जिस तरह से उन्होंने अपने कर्मचारियों से बात की और उनका कॉफी कप भी निगेटिव कमेंट्स के लिए टारगेट बन गया। एक यूजर ने लिखा, 'एक दिन ये भी जया बच्चन बन जाएगी, वही जगह पर रोज चिल्लाती है। स्टाफ, भाई तुम लोग जाने दो उसे कोई दिलचस्पी नहीं है उसे देखना टाइम वेस्ट है।' 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये रोज अपनी कॉफी के लिए एक ही मग का इस्तेमाल बार-बार नहीं कर सकती हैं'। वहीं एक ट्रोलर ने तो आलिया भट्ट का ही जिक्र कर दिया। यूजर ने लिखा, 'गपशप करने वाली करीना कपूर... खुश तो बहुत हुई होगी तुम है?? जमीन पर बैठी बहुत अच्छी लग रही है ये आदत डाल ले क्योंकि तेरी कुर्सी तो आलिया भट्ट ले गई।'

करीना कपूर हाल ही में पश्चिम बंगाल में अपने ओटीटी डेब्यू की शूटिंग के बाद लौटी हैं। अभिनेत्री सुजॉय घोष द्वारा अभिनीत एक रोमांचक वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रही है, जो 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का रूपांतरण है। बेबो ने इस एंटरटेनर में विजय वर्मा और जयदीप अल्हावत के साथ फ्रेम शेयर किया है।

End of Article