फिल्म नहीं करीना कपूर खान को टीवी के लिए मिला बड़ा प्रोजेक्ट, इस शो में अहम भूमिका निभाएंगी बेबो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 04:56 PM IST

Kareena Kapoor Khan To Narrate Spy Bahu: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान जल्द ही एक नए अंदाज में अपना टीवी डेब्यू करने वाली हैं। दरअसल, अदाकारा कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले एक टीवी शो के प्रोमो को अपनी आवाज देंगी। 

फिल्म नहीं करीना कपूर खान को टीवी के लिए मिला बड़ा प्रोजेक्ट, इस शो में अहम भूमिका निभाएंगी बेबो
Photo Credit: Instagram

Kareena Kapoor Khan Will Narrate Spy Bahu's Promo: बॉलीवुड की नामचीन अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अब फिल्म नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। अदाकारा को टीवी के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है जिसमें उनकी भूमिका अहम है। खबरों के अनुसार, अब बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान एक फिक्शनल टीवी शो स्पाई बहू (Spy Bahu) के प्रोमो को अपनी आवाज देने वाली हैं। यह टीवी शो एक लव स्टोरी पर आधारित होगा जिसे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा (Spy Bahu Colors)। इस टीवी सीरियल में सना सैयद और सेहबान अजीम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह दोनों इस टीवी सीरियल में सेजल और योहान के किरदार में नजर आएंगे।

स्पाई बहू की कहानी सेजल और योहान के इर्द-गिर्द घूमेगी। इस टीवी सीरियल में सेजल एक स्पाई है तो वहीं योहान एक संदिग्ध आतंकवादी है। करीना कपूर खान ने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें लव स्टोरी बहुत पसंद आती हैं। अदाकारा ने बताया कि स्पाई बहू एक स्पाई और संदिग्ध आतंकवादी के बीच की प्रेम कहानी है। दर्शकों को इन दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आएगी और यह शो उनका दिल छू लेगा। 

यह टीवी सीरियल जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होगा। इस टीवी सीरियल के प्रोमो में करीना कपूर खान की आवाज सुनाई देगी जो इस टीवी सीरियल की कहानी नरेट करेंगी। करीना कपूर खान अपने इस टीवी प्रोजेक्ट के लिए बहुत उत्साहित हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो बेबो को जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा जाएगा। इस फिल्म में अदाकारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आमिर खान और करीना कपूर खान की यह फिल्म टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इसके साथ बेबो को फिल्म तख्त में भी देखा जाएगा।

End of Article