साउथ फिल्मों की सफलता पर जौहर जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमने बनाई होती KGF तो हो जाती लिंचिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2022, 12:42 PM IST

Karan Johar On KGF Success: करण जौहर ने साउथ फिल्मों की बात करते हुए कहा कि अगर केजीएफ जैसी फिल्म बॉलीवुड में बनाई होती तो उनकी लिंचिंग हो जाती।

साउथ फिल्मों की सफलता पर जौहर जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमने बनाई होती KGF तो हो जाती लिंचिंग

साउथ फिल्मों से दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्में लगातार फ्लॉप साबित हो रही हैं। हाल ही में कई नामी एक्टर्स की बड़ी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। इसके बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा के बीच छिड़ी बहस पर बात की। उन्होंने कन्नड़ फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि बॉलीवुड में फिल्म निर्माताओं को उतनी छूट नहीं दी जाती जितनी साउथ इंडस्ट्री में दी जाती है।

'... तो हो जाती लिंचिंग'

करण ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, 'जब मैं केजीएफ के रिव्यू पढ़ता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है कि अगर हमने इसे बनाया होती, तो हमारी लिंचिंग हो जाती। लेकिन यहां, हर कोई ऐसे कर रहा है कि 'ओह, ये तो एक सेलिब्रेशन था, एक पार्टी थी' और ऐसा था भी। मुझे भी यह पसंद आई। मुझे यह पूरे दिल से पसंद आई लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम इसे बनाते तो? इसके अलावा, करण ने कहा कि यह दोनों तरीकों से काम करता है और उन्हें लगता है कि उन्हें (बॉलीवुड को) किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाती है, और फिर वे किसी और की तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं। हम एक दोहरे अस्तित्व में रह रहे हैं और हमें इसे बंद करना चाहिए।' मालूम हो कि केजीएफ: चैप्टर 2 इस साल 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

लगातार फ्लॉप हो रहीं बॉलीवुड फिल्में

बता दें कि पिछले कुछ समय से हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। हाल ही के कुछ समय में नामी एक्टर्स की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और फ्लॉप साबित हुईं। फ्लॉप हुई फिल्मों में शाहिद कपूर की जर्सी, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म रनवे 34, टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2, कंगना रनौत की धाकड़, रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार और अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म सम्राट पृथ्वीराज शामिल हैं।  

बॉलीवुड फिल्में हो रहीं फ्लॉप

करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म जुगजुग जियो को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर अहम रोल में हैं। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Article