ओटीटी पर कब दस्तक देगा करण जौहर का शो कॉफी विद करण सीजन 7, जानें क्या है प्रीमियर डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 10:23 AM IST

Koffee With Karan 7 Premiere Date: दर्शकों को लंबे समय से कॉफी विद करण के नए सीजन का इंतजार है। जल्द ही दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि कुछ ही दिनों में करण जौहर का टॉक शो शुरू होने वाला है। 

ओटीटी पर कब दस्तक देगा करण जौहर का शो कॉफी विद करण सीजन 7, जानें क्या है प्रीमियर डेट

Koffee With Karan 7 Premiere Date, See Here: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन स्ट्रीम होने वाला है। इस बहुचर्चित टाॅक शो का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। करण जौहर के टॉक शो में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कई सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं। यह सभी सेलिब्रिटीज इस शो में आकर अपने जिंदगी से जुड़े कई सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। जहां करण जौहर के फैंस और इस शो के दर्शकों को ब्रैंड न्यू सीजन का इंतजार था अब वहीं करण जौहर ने खुद कॉफी विद करण के सातवें सीजन के प्रीमियर डेट का खुलासा कर दिया है। जी हां, करण जौहर ने बताया कि जल्द ही यह शो प्रीमियर होने वाला है। ‌

कब से शुरू होगा करण जौहर का शो?

फिल्म कंपेनियन की अनुपमा चोपड़ा से बात करते हुए करण जौहर ने अपने टॉक शो के प्रीमियर डेट से पर्दा हटा दिया है। ‌ अपने शो के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने बताया कि इस शो में उन्होंने किसी भी सीमा को पार नहीं किया है, इसीलिए इस टॉक शो को एक फन टॉक शो के तौर पर देखना चाहिए। जब अनुपमा ने कहा कि वह इस शो को देखने के लिए बेकरार हैं तब करण जौहर ने यह खुलासा कर दिया कि उनका शो जल्द प्रीमियर हो रहा है। करण जौहर ने बताया कि उनका शो 7 जुलाई से प्रीमियर होने वाला है। 

कुछ हफ्तों पहले करण जौहर के एक पोस्ट से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। करण जौहर ने यह कहा था कि कॉफी विद करण का नया सीजन अब टीवी पर नहीं आएगा। जिसकी वजह से दर्शक परेशान होने के साथ उदास हो गए थे। बाद में करण जौहर ने यह खुलासा किया था कि कॉफी विद करण का नया सीजन टीवी नहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा। जिसकी वजह से उनके फैंस वापस खुश हो गए थे। करण जौहर के टॉक शो के लिए शूटिंग चल रही है और यह सीधा ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगा। 

End of Article