दीपिका पादुकोण की गहराइयां पर कंगना रनौत का तंज, लिखा- 'फिल्मों के नाम पर कचरा न परोसो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 11:25 AM IST

Kangana Ranaut on Gehriayaan: कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां पर कंगना रनौत ने चुटकी ली है। कंगना ने गहराइयां को कचरा बताया है। जानिए क्या लिखा है कंगना रनौत ने...

दीपिका पादुकोण की गहराइयां पर कंगना रनौत का तंज, लिखा- 'फिल्मों के नाम पर कचरा न परोसो'

Kangana Ranaut on Gehraiyaan. दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म पर चुटकी ली है। कंगना ने लिखा कि खराब फिल्में खराब होता है। स्किन शो और पोर्नोग्राफी उसे नहीं बचा सकती है।  

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मनोज कुमार का गाना चांद सी मेहबूबा का गाना शेयर किया है। कंगना वीडियो के साथ लिखती हैं, ' 'मैं भी मिलेनियल (80 और 90 के दशक में पैदा हुए बच्चे) हूं लेकिन, मैं इस तरह का रोमांस समझती हूं। अब जो मिलेनियल या नए वर्ग या मॉडर्न होने के नाम पर फिल्में दिखाए जा रही हैं, प्लीज फिल्मों के नाम पर कचरा न परोसे। बुरी फिल्म तो बुरी ही होती हैं। आप चाहे जितना भी अंग प्रदर्शन कर लो या फिर पोर्नोग्राफी दिखा लो, लेकिन इसके नाम पर फिल्म को नहीं बचाया जा सकता है। और ये फैक्ट है कि कोई गहराइयां वाली बात नहीं है।'

KANGANA

दीपिका पादुकोण पर साधा था निशाना
कंगना रनौत से रिएलिटी शो लॉक अप के प्रमोशन इवेंट के दौरान दीपिका पादुकोण से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इस पर कंगना रनौत ने कहा,  'मैं यहां उन लोगों का बचाव और उनके लिए बोलने के लिए हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते हैं। दीपिका पादुकोण के पास अपनी एक आवाज है, एक प्लेटफॉर्म और फैन फॉलोविंग। वह खुद का बचाव कर सकती हैं। मैं यहां पर उनकी फिल्म को प्रमोट करने के लिए नहीं हूं। आप बैठ सकते हैं।'      

Deepika Padukone on seeking husband Ranveer's permission for Gehraiyaan:  'It's stupid that we are reacting to it' | Entertainment News,The Indian  Express

रिएलिटी शो करेंगी होस्ट 
गहराइयां फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी अहम रोल में हैं। फिल्म में दीपिका ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कई किसिंग सीन भी दिए हैं। 

गहराइयां फिल्म रिलीज होने के बाद दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh Photo) ने फोटो शेयर की है, जिसमें वह समुद्र के किनारे अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Article