गहराइयां के किसिंग सीन पर सिद्धांत चतुर्वेदी को आया चाचा का फोन, पूछा- 'सच में छुए थे दीपिका पादुकोण के होंठ?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 11:14 AM IST

Siddhant Chaturvedi on kissing scene: सिद्धांत चतुर्वेदी, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे फिल्म गहराइयां में नजर आए हैं। सिद्धांत ने बताया कि ट्रेलर देखने के बाद किसिंग सीन पर उनके चाचा ने पूछा था ये सवाल...

गहराइयां के किसिंग सीन पर सिद्धांत चतुर्वेदी को आया चाचा का फोन, पूछा- 'सच में छुए थे दीपिका पादुकोण के होंठ?'

Siddhant Kapoor on kissing scene: दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के किसिंग सीन काफी चर्चा में है। फिल्म की स्टारकास्ट हाल ही में द कपिल शर्मा शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। इस दौरान सिद्धांत ने बताया कि ट्रेलर देखने के बाद उनके गांव से अंकल ने फोन किया था। 

कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर गहराइयां (Gehraiyaan) एपिसोड के कुछ अनकट सीन शेयर किए हैं। सिद्धांत (Siddhant Chaturvedi) कहते हैं कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद गांव से उनके चाचा का फोन आया। उन्होंने भोजपुरी में पूछा कि किस करते हुए तुमने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के होंठों को छुआ था या बीच में शीशा रखा गया था? पापा ने इसका जवाब देते हुए बोला था, 'यार इसका जवाब मैं क्या दूं?'  हमने अपने-अपने में कमरे में जाकर इसके बाद ट्रेलर देखा था। सिद्धांत कहते हैं चाचा की उम्र लगभग 50 साल होगी। 

रणवीर सिंह ने शेयर की फोटो
गहराइयां फिल्म रिलीज होने के बाद दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh Photo) ने फोटो शेयर की है, जिसमें वह समुद्र के किनारे अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'डूबे हां डूबे, एक दूजे में यहां। क्या मास्टरक्लास परफॉर्मेंस है बेबी। बहुत सही। दिल की गहराइयों तक महसूस हुआ। बेमिसाल परफॉर्मेंस। आपने मुझे प्राउड फील कराया है।' 

Deepika Padukone Ranveer Singh

ऐसी है फिल्म की कहानी
गहराइयां में दीपिका (अलीशा) और अनन्या (टीया) कजिन बहनों के रोल में हैं। दोनों की लाइफ एक- दूसरे से काफी अलग है। दोनों के अपने पार्टनर हैं लेकिन अलीशा और टीया के मंगेतर जेन (सिद्धांत चतुर्वेदी) का अफेयर हो जाता है।

Deepika Padukone on seeking husband Ranveer's permission for Gehraiyaan:  'It's stupid that we are reacting to it' | Entertainment News,The Indian  Express

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका गहराइयां के बाद फिल्म शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका ऋतिक के साथ फाइटर और प्रभास के साथ साउथ की फिल्म में नजर आएंगी।

End of Article