मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके और अंकिता लोखंडे के खास दोस्त संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। संदीप ने लिखा कि अंकिता और सुशांत ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे के करीब थे। अब कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने इसके लिए उनकी पीआर कंपनी को दोष ठहराया है।
रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा-सुशांत सिंह राजपूत ने एक फैंसी पीआर एजेंसी हायर की हुई थी। ये पीआर टीम मूवी माफिया के लिए काम करती थी। उसने ही सुशांत से कहा था कि आपको दूसरे एक्टर्स की तरह एक जबरदस्त जोड़ी की जरूरत है।
रंगोली आगे लिखती हैं- ' सुशांत से कहा गया कि ये तुम्हारी इमेज के लिए ठीक नहीं है कि तुम मलाड में रहने वाली एक टीवी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहो। रणवीर सिंह और रणबीर कपूर की तरह एक सुपरमॉडल को डेट करो। या फिर किसी ऐसे के साथ जिसका कोई फिल्मी कनेक्शन न हो।'
रह जाओगे स्ट्रग्लिंग टीवी एक्टर
रंगोली ने अपने पोस्ट में लिखा कि- 'सुशांत की पीआर एजेंसी ने उनसे कहा था कि यहां पर प्यार से नहीं बल्कि ब्रांड से प्यार किया जाता है। अगर तुम्हें बड़े लोगों के साथ रहना है तो उन्हीं की तरह बर्ताव करो। वैसे ही रहो वरना हमेशा स्ट्रग्लिंग टीवी एक्टर बनकर रह जाओगे।'
बकौल रंगोली- संदीप आपने सही है, काश सुशांत सिंह राजपूत ने कोई ऐसा रास्ता चुना होता जो इस शो बिजनेस की चमचमाती दुनिया के झूठे वादों को बंद करें। या फिर किसी टैलेंटेड और महत्वकांशी बाहरी आदमी को मूवी माफिया के इस चंगुल को बचाया जा सकता।
पूरी तरह बिखर गई थीं अंकिता लोखंडे
रंगोली ने पोस्ट में बताया कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता पूरी तरह से बिखर गई थीं। सुशांत और अंकिता ने एक घर खरीदा था। लेकिन, ब्रेकअप के बाद एक तरह से उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ टूट गई।
सुशांत इसके बाद बांद्रा में शिफ्ट हो गया। उसके कई नकली दोस्तों ने उसे सुपरमॉडल को डेट करने की सलाह दी थी। मुझे ये सभी बातें हमारे एक कॉमन दोस्त के जरिए पता लगी थी। उसके फेक पीआर और दोस्तों ने उसे अकेला छोड़ा और वह डिप्रेस रहने लगा।'

