बिना नाम लिए कंगना रनौत ने की ऐसी हरकत, धाकड़ अंदाज देख तमतमा गई होंगी अनन्या पांडे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 07:11 PM IST

कंगना रनौत अपनी अपने वाली फिल्म धाकड़ का प्रमोशन करने द कपिल शर्मा शो पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने बिना नाम लिए अनन्या पांडे का ऐसा मजाक बनाया कि सब देखते रह गए।

बिना नाम लिए कंगना रनौत ने की ऐसी हरकत, धाकड़ अंदाज देख तमतमा गई होंगी अनन्या पांडे

मुंबई: कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ का प्रमोशन कर रही हैं और शायद इसी वजह से पहले से भी ज्यादा धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए वह द कपिल शर्मा के शो में भी पहुंची। यहां धाकड़ अंदाज में बेबाक कंगना ने जो हरकत की, उसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

दरअसल शो के राउंड में कंगना ने सवाल किया गया कि बॉली-बिम्बो टर्म से वह क्या समझती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन अपनी जीभ निकाल का नाम से छुआने की कोशिश की। यानी कंगना का मतलब था कि जो लोग ऐसी हरकत करते हैं, उनको वह बॉली-बिम्बो मानती हैं। बेशक इस तरह उन्होंने किसी काम नाम तो नहीं लिया लेकिन लोग उनका इशारा समझ गए जो कि अनन्या पांडे की ओर था। 

बता दें कि इसी शो पर कुछ समय पहले अनन्या पांडे भी आई थीं और उन्होंने इस तरह से अपनी जीभ से नाक को छूने की कोशिश की थी। यही नहीं, इसे अनन्या ने अपना टैलेंट बताया था जिसके लिए उनको तब भी सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया गया था। 

द कपिल शर्मा शो पर कंगना फिल्म के अपने साथी कलाकारों अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्त, शरीब हाशमी और डायरेक्टर रजनीश घई के साथ पहुंची थीं। ये फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना जोरदार एक्शन करती नजर आएंगी। ये एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें कंगना जासूस का रोल कर रही हैं। बता दें कि उनके इस लुक और एक्शन की तुलना रितिक और टाइगर जैसे एक्टर्स से हो रही है जिनको ऐसी भूमिकाओं में टॉप पर माना जाता है।

End of Article