अक्षय कुमार को दूसरी बार हुआ कोरोना, नहीं कर पाएंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शिरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 10:33 PM IST

Akshay Kumar tests Covid-19 positive: अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि कान्स 2022 में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था। यह दुखद है कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है...

अक्षय कुमार को दूसरी बार हुआ कोरोना, नहीं कर पाएंगे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शिरकत

Akshay Kumar Covid-19 positive: अक्षय कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय को कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। हाल ही में उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अक्षय ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से अक्षय कुमार अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, जहां वो इस साल शिरकत करने वाले थे। आपको बताते चलें कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से शुरू हो रहा है। 

दरअसल अक्षय कुमार साल 2022 में एआर रहमान, शेखर कपूर, पूजा हेगड़े और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करने के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाने वाले थे। अक्षय ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह काफी उत्सुक थे। फिलहाल वह आराम करेंगे और उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

जानें अक्षय कुमार ने ट्वीट में क्या लिखा
अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कान्स 2022 में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था। यह दुखद है कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब आराम करूंगा। अनुराग ठाकुर और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। असल में बहुत मिस करूंगा।' आपको बताते चलें अक्षय कुमार दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इससे पहले अप्रैल 2021 में वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें अक्षय जल्द ‘पृथ्वीराज’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद भी नजर आएंगे। इसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। ‘पृथ्वीराज’ 3 जून को हिन्दी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है। 
 

End of Article