Dhakad Movie Release Date: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से टकरना नहीं चाहती थीं Kangana Ranaut, अब इस दिन रिलीज होगी धाकड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 01:52 PM IST

Kangana Ranaut Dhakad Release Date: कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ अगले साल मई में रिलीज होगी। लाल सिंह चड्ढा से क्लैश के कारण धाकड़ के मेकर्स ने ये फैसला लिया है।

Dhakad Movie Release Date: आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से टकरना नहीं चाहती थीं Kangana Ranaut, अब इस दिन रिलीज होगी धाकड़

Dhakad Release Date: कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है। धाकड़ अब मई 2022 को रिलीज होगी। ये फिल्म पहले आठ अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन केजीएफ 2 और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के कारण फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया गया है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा बैसाखी के मौके पर रिलीज होने वाली है।      
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धाकड़ 20 मई 2022 को रिलीज (Dhakad Release Date) होगी। अप्रैल में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। ऐसे में धाकड़ के मेकर्स ने फिल्म को मई में रिलीज करने का फैसला किया है। अब धाकड़ का किसी बड़ी फिल्म के साथ क्लैश नहीं हो रहा है। कंगना रौनत ने एक बयान में कहा था, 'धाकड़ न सिर्फ मेरे करियर के लिए मील का पत्थर है बल्कि  भारतीय सिनेमा के लिए भी टर्निंग प्वाइंट होगी। फिल्म को काफी बड़े पैमाने में बनाया जा रहा है, ये पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म होने जा रही है।' 

Dhaakad (2022) - IMDb

निगेटिव रोल में होंगे अर्जुन रामपाल  
कंगना ने कहा कि ये अच्छा है कि मेकर्स ने ये फैसला किया। इससे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे वक्त तक रहेगी।' कंगना की इस फिल्म में अर्जुन रामपाल खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। अर्जुन रामपाल 'धाकड़' में 'रुद्रवीर' नाम के विलेन का रोल निभा रहे हैं। अर्जुन ने अपने फर्स्ट लुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'राक्षस का नया नाम है रुद्रवीर। एक ही समय में कूल भी और खतरनाक भी।' 

  

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार जयललिता की बायोपिक थलाइवी में नजर आई थीं। अब धाकड़ के अलावा फिल्म तेजस में नजर आने वाली हैं। तेजस वायुसेना की फीमेल पायलट पर आधारित है।  

धाकड़ फिल्म से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक सामने आया था। इसमें दोनों हाथों में स्‍नाइपर्स थामे कंगना रनौत दमदार नजर आई थीं। धाकड़ एक एक्शन फिल्म है जिसे भारत के अलावा कई विदेशी लोकेशंस पर शूट किया गया है। इस फ‍िल्‍म को रजनीश घई डायरेक्‍ट कर रहे हैं।

End of Article