Exclusive: कंगना का उर्मिला मातोंडकर पर निशाना, बोली- वो एक्टिंग नहीं सॉफ्ट पॉर्न फिल्मों के लिए जानी जाती हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2020, 10:18 PM IST

उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कहा था कि क्या कंगना जानती हैं कि हिमाचल ही ड्रग्स की उत्पत्ति का केंद्र है? अब कंगना ने उनपर निशाना साधते हुए कहा कि उर्मिला सॉफ्ट पॉर्न फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

Exclusive: कंगना का उर्मिला मातोंडकर पर निशाना, बोली- वो एक्टिंग नहीं सॉफ्ट पॉर्न फिल्मों के लिए जानी जाती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कई दिनों से अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी, जिसके बाद वो कई सिलेब्स के निशाने पर आ गईं। इसके बाद संसद में भी यह मुद्दा उठा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ड्रग्स का मुद्दा उठा और एक्ट्रेस जया बच्चन ने बॉलीवुड का समर्थन किया। 

इसके बाद उर्मिला मातोंडकर ने भी कंगना रनौत पर हमला किया और कहा, 'पूरा देश ड्रग्स और नशीली दवाओं के खतरे का सामना कर रहा है। क्या कंगना जानती हैं कि हिमाचल ही ड्रग्स की उत्पत्ति का केंद्र है? उन्हें अपने राज्य से अभियान की शुरुआत करनी चाहिए।' अब कंगना ने टाइम्स नाउ की मैनेजिंग एडिटर नविका कुमार से बात की और उर्मिला पर निशाना साधते हुए उन्हें सॉफ्ट पॉर्न फिल्में करने वाली एक्ट्रेस बताया।

उर्मिला मातोंडकर पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने उर्मिला मातोंडकर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने आज उर्मिला मातोंडकर जी द्वारा दिया गया अपमानजनक इंटरव्यू देखा। जिस तरह वो मेरे बारे में बात कर रही थीं वो इंटरव्यू के जरिए मुझपर निशाना साध रही थीं। उनका कहना है कि मैं बीजेपी की टिकट पाने के लिए ऐसा कर रही हूं। मेरे लिए टिकट पाना मुश्किल बात नहीं है। मुझे इसके लिए अपनी जिंदगी से खेलने और प्रॉपर्टी बर्बाद करने की जरूरत नहीं है।' कंगना ने आगे कहा कि उर्मिला मातोंडकर सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। वो अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती, वो किस चीज के लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पॉर्न करने के लिए। तो अगर उन्हें टिकट मिल सकती है तो मुझे भी टिकट मिल सकती है।

उर्मिला ने कही थी ये बात

मालूम हो कि उर्मिला ने कहा था कि 'करदाताओं के पैसे से वाई-सुरक्षा पाने वाली कंगना ने पुलिस को ड्रग नेक्सस के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी?' उर्मिला ने कहा कि कंगना ने उन चीजों के बारे में विवादित बयान दिए, जो उनके दिल के बहुत करीब हैं- मुंबई और बॉलीवुड। उन्होंने कहा था, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुंबई सभी के लिए है। शहर की एक बेटी के रूप में, मैं इसके खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी। जब आप इस तरह की टिप्पणी करते हैं। आप न केवल शहर, बल्कि राज्य के लोगों का अपमान कर रहे हैं।

End of Article