Jersey Trailer Review: शाह‍िद कपूर की जर्सी में गुस्‍सा, प्‍यार, पैशन - क्‍या कबीर स‍िंह के कलेक्‍शन को चैलेंज करेगी फ‍िल्‍म?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2021, 07:17 PM IST

Shahid Kapoor Jersey Trailer Release: शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। जानिए कैसा है शाहिद कपूर की फिल्म का ट्रेलर...

Jersey Trailer Review: शाह‍िद कपूर की जर्सी में गुस्‍सा, प्‍यार, पैशन - क्‍या कबीर स‍िंह के कलेक्‍शन को चैलेंज करेगी फ‍िल्‍म?

मुंबई. शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने के आधे घंटे बाद ही ढाई लाख व्यूज मिल चुके हैं। जर्सी फिल्म के जरिए दो साल बाद वापसी कर रहे हैं। जर्सी 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।

ट्रेलर में शाहिद कपूर का कबीर सिंह वाला गुस्सा, प्यार, पैशन साफ नजर आ रहा है। हालांकि, इस बार वह अपने प्यार के लिए नहीं बल्कि बेटे की खुशियों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में पहली बार मृणाल ठाकुर के साथ जोड़ी बनने जा रही है। मृणाल शाहिद कपूर की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। वहीं, पंकज कपूर क्रिकेट कोच के रोल में नजर आ रहे हैं। 

Jersey

ट्रेलर में दिखाई ये कहानी
दो मिनट 53 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया है कि शाहिद कपूर अपनी बीवी से कहते हैं कि उन्हें पैसों की जरूरत है। उनके बेटे ने अपने बर्थडे पर जर्सी की डिमांड की है। ट्रेलर आगे बढ़ता है तो शाहिद कपूर के किरदार का अतीत सामने आता है कि वह क्रिकेटर रह चुका है लेकिन, उसने ये गेम छोड़ दिया है। बेटे के ख्वाहिश पूरा करने के लिए वह फिर मैदान पर वापसी करता है। 

Jersey

एक्टिंग 
ट्रेलर में शाहिद कपूर की एक्टिंग की बात करें तो एक बार फिर उनके किरदार में गुस्सा साफ नजर आ रहा है। इसके अलावा प्यार, पैशन, असफलता से टूटे शाहिद कपूर आपको कुछ-कुछ मूमेंट्स में कबीर सिंह की भी याद दिलाएंगे। वहीं, मृणाल ठाकुर शाहिद कपूर की वाइफ के किरदार में काफी असहज और अपीलिंग लग रही है। ट्रेलर में दोनों के बीच किसिंग सीन भी दिखाया है। फिल्म के ट्रेलर में पंकज कपूर की भी झलक दिखाई है। 

Jersey

साउथ की फिल्म का है रीमेक
जर्सी फिल्म साउथ की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। फिल्म में नानी लीड रोल में हैं। उनके अपोज‍िट श्रद्धा श्रीनाथ हैं। फिल्म में दिखाया है कि क्रिकेटर पॉल‍िट‍िक्‍स के चलते क्र‍िकेट छोड़ देता है लेकिन बेटे के लिए वह दोबारा बल्‍ला उठाता है।    

शाहिद कपूर ने जर्सी फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। अल्लू अरविंद इस फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं जिसे अमन गिल, दिल राजू, एस. नागा वामसी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को  गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है।

End of Article