Janhvi Kapoor ने सिल्‍वर बिकिनी पहन इंटरनेट पर लगाई आग, बाल झटकते हुए वीडियो किया पोस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2021, 07:53 PM IST

Janhvi Kapoor hot video: जान्‍हवी कपूर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो पोस्‍ट किया है। जिसमें वह शिमरी स्विम सूट में जलवे बिखेरती नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor ने सिल्‍वर बिकिनी पहन इंटरनेट पर लगाई आग, बाल झटकते हुए वीडियो किया पोस्‍ट
Photo Credit: Instagram

Janhvi Kapoor viral video: दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपने आकर्षक लुक से हमेशा से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोरती हैं। इस बार भी अभिनेत्री ने अपने हॉट लुक से फैंस को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया है। उन्‍होंने सिल्‍वर बिकिनी में अपना एक दिलकश वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह बाल झटकते हुए नजर आ रही हैं। 

जान्हवी का ये वीडियो देख उनके फैंस घायल हो गए है। उनकी हॉट अदाओं ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। अदाकारा के शेयर किए इस वीडियो में वह पानी में खड़े होकर बालों को झटकते हुए नजर आती हैं। एक्ट्रेस इसमें सिल्वर-शिमरी स्विमसूट में नजर आ रही हैं। 

उन्‍होंने वीडियो के साथ कैप्‍शन लिखा,  "मानसिक रूप से यहाँ हूं।" उन्‍होंने कैप्‍शन में एक डॉल्फिन आइकन भी पोस्‍ट किया। जान्‍हवी के इस थ्रोबैक वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस कदर अभिनेत्री अपने समुद्र तट पर बिताए वेकेशन को मिस कर रही है। 

जान्‍हवी के फोटो पोस्‍ट करते ही इस पर कमेंट की बरसात हो गई। प्रशंसकों ने इस पर खूब प्‍यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, ''अपने बालों को पलट कर मुझे पागल कर रही हो।'', जबकि दूसरे यूजर ने अदाकारा को मरमेड बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या खूबसूरती है।"

बता दें कि जान्‍हवी ने का ये वीडियो एक पत्रिका की शूटिंग के दौरान का है। उन्‍होंने उसी दौरान का एक बीटीएस शॉट पोस्‍ट किया है। जान्‍हवी अक्‍सर अपने इंस्टाग्राम परवर्कआउट सेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उसने अपनी पिलेट्स क्‍लासेस  से एक वीडियो डाला था। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को आखिरी बार हार्दिक मेहता की मूवी रूही में वरुण शर्मा और राजकुमार राव के साथ देखा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी  सराहना मिली थी। जल्‍द ही वह सिद्धार्थ सेनगुप्ता की गुड लक जेरी, करण जौहर की दोस्ताना 2 और मिली में दिखाई देंगी।
 

End of Article