Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस ने फिर से टॉपलेस होकर उड़ाए होश, हॉट लुक पर 10 मिनट में आए 3 लाख लाइक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2021, 04:04 PM IST

jacqueline fernandez hot topless Look: नई तस्वीर में जैकलीन फर्नांडिस टॉपलेस नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री अपने कर्व फ्लॉन्ट कर रही हैं...

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस ने फिर से टॉपलेस होकर उड़ाए होश, हॉट लुक पर 10 मिनट में आए 3 लाख लाइक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस कई मर्तबा अपना बोल्ड अंदाज दिखा चुकी हैं। उन्होंने अपनी हॉट फोटोज खुद सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पेज पर पर बेहद हॉट तस्वीर शेयर की है जिसको देखकर उनके फैन्स अचंभित रह गए।

इस तस्वीर में जैकलीन टॉपलेस नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री जैकलीन अपने कर्व फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, 'वाला(vava)'।

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर 10 मिनट में करीब 3 लाख लोगों ने लाइक किया है। उनके फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट कर उनके कातिलाना अंदाज की तारीफें कर रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। जैकलीन की तस्वीरें और वीडियो छाए रहते हैं। जैकलीन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करती हैं, जो आते ही तहलका मचा देती हैं। उनकी हॉट फोटोज खूब वायरल होती है। एक्ट्रेस कई बार बिकिनी में भी चिल करते हुए नजर आती हैं। वह बोल्ड फोटोशूट से गुरेज नहीं करती हैं। कुछ दिन पहले भी जैकलीन ने एक और टॉपलेस फोटो शेयर की थी जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। 

आपको बता दें कि जैकलीन श्रीलंकाई मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जैकलीन के पिता एलरो फर्नांडिज श्रीलंकन के हैं जबकि उनकी मां किम ​फर्नांडिज मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन फर्नांडिस के जन्म बहरीन के मनामा में हुआ था। जैकलिन अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनके दो बड़े भाई और एक बड़ी बहन है।

जैकलीन ने साल 2009 में रिलीज हुई 'अलादीन' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जैकलीन के अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, संजय दत्त और अमिताभ बच्चन थे। जैकलीन अब इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने हाउसफुल, मर्डर 2, हाउसफुल 2, रेस 2, किक, ढिशूम और रेस 3 जैसी फिल्मों में काम किया है। वह अब तक 20 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

End of Article