एक बार फिर दादा बनने वाले हैं अमिताभ बच्चन? जानें क्या दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं ऐश्वर्या राय बच्चन 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 07:17 PM IST

Is Aishwarya Rai Bachchan Pregnant? सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस एक ही सवाल पूछ रहे हैं, कि, क्या ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेग्नेंट हैं?

एक बार फिर दादा बनने वाले हैं अमिताभ बच्चन? जानें क्या दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं ऐश्वर्या राय बच्चन 
Photo Credit: Instagram

Is Aishwarya Rai Bachchan Pregnant: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन कभी लाइमलाइट से दूर नहीं रहीं, लेकिन हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं जिनकी वजह से अदाकारा ढेर सारी सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड अदाकारा अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ हाल ही में न्यूयॉर्क से भारत वापस आई हैं। ऐसे में जब अदाकारा को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया तब उनका आउटफिट लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने आप को काले रंग के आउटफिट से पूरा कवर करके रखा हुआ है। ऐश्वर्या राय बच्चन को इस आउटफिट में देखने के बाद लोग यह सोचने लगे कि क्या वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं?

दरअसल, ऐश्वर्या ने जो आउटफिट पहना हुआ था उसे देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे कि वह प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके इस आउटफिट को लेकर खूब मजाक उड़ाया तो वहीं कुछ लोगों ने यह सवाल भी पूछ दिया कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं? अदाकारा का मजाक उड़ाते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'इतनी गर्मी में स्वेट शर्ट और कोट' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'इस औरत का ड्रेसिंग सेंस सबसे बुरा है' एक सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यह तक लिख दिया कि 'प्रेगनेंसी इतनी क्या छुपानी।' 

सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि करीना कपूर खान की भी कुछ तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने यह सवाल किया था कि क्या वह भी प्रेग्नेंट हैं? हर जगह लोग इस बारे में चर्चा कर रहे थे कि क्या करीना कपूर खान जल्द ही अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, बेबो ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा था और यह बताया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। फिलहाल ऐश्वर्या राय बच्चन या उनके परिवार की तरफ से प्रेगनेंसी को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। ऐसे में फैंस यह सच में जानने के लिए बेकरार हैं कि क्या ऐश्वर्या सच में प्रेग्नेंट हैं या नहीं। 

End of Article