बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका मलिक की तलाक की खबरें लगातार आ रही हैं। वहीं हाल ही में अवतिंका के भाई वेदांत ने अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने फैमिली के लोगोंं के लिए पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उन्होंने इमरान खान को भी इनवाइट किया था। खबरों के मुताबिक इमरान इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा नहीं बने।
अवंतिका के भाई वेदांत ने मुंबई में बर्थडे पार्टी रखी थी,जिसमें पूरी फैमिली शामिल हुई थी। इस पार्टी में इमरान कहीं नजर नहीं आए, दरअसल इमरान नहीं चाहते थे कि वो वहां आकर किसी असहज स्थिति को पैदा करें। एक वेबसाइट के मुताबिक इमरान ने तय किया कि वो इस पार्टी का हिस्सा नहीं बनेंगे। बता दें कि दोनों के आपसी मतभेद की खबर तब सामने आई थी, जब अवंतिका इमरान का घर छोड़ अपनी फैमिली के साथ रहना शुरू कर दिया था।
वहीं इमरान और अवंतिका के रिश्ते को सुधारने के लिए फैमिली लगातार कोशिश कर रही है। इसके अलावा अवंतिका की मां चाहती हैं कि उनकी बेटी और इमरान का रिश्ता वापस से पहले जैसा हो जाए। ऐसे में उन्होंने ने खुद इस मामले में इमरान खान से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन एक्टर हर बार इससे बचते रहें।
रिपोर्ट के मुताबिक अवंतिका इस रिश्ते को दोबारा मौका देना चाहती थीं। शुरू में उन्होंने खुद को शांत करने के लिए पूरी कोशिश की। जिसके लिए उन्होंने लंदन में बारटेंडिंग कोर्स में दाखिला लिया। वापस लौटने के तुरंत बाद उन्होंने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने के लिए एक्टर से बात की। लेकिन इमरान इसके लिए तैयार नहीं थे। फिलहाल दोनों के रिश्ते में क्या मोड़ आया है, इस बारे में खास जनकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि लंबे अफेयर के बाद इमरान खान और अवंतिका ने शादी करने का फैसला लिया था। दोनों साल 2011 में शादी की थी, जिसके बाद दोनों के जीवन में इमारा आई। इमारा अभी पांच साल की हैं। खबरों की मानें तो वह इस वक्त अवंतिका अपने परिवार के साथ रह रही हैं। कहा जा रहा है कि अवंतिका और इमरान का परिवार दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश कर रहा है।

