'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित ने पहनी थी इतनी महंगी साड़ी, कीमत आपके होश उड़ा देगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 09:51 AM IST

Hum Aapke Hain Koun: सूरज बडजात्या के निर्देशन में बनी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की रिलीज को 28 साल हो चुके हैं। 5 अगस्त 1994 को यह फिल्म रिलीज हुई थी।

'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित ने पहनी थी इतनी महंगी साड़ी, कीमत आपके होश उड़ा देगी

Hum Aapke Hain Koun: सूरज बडजात्या के निर्देशन में बनी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की रिलीज को 28 साल हो चुके हैं। सुपरस्टार सलमान खा, माधुरी दीक्षिण, आलोक नाथ, अनुपम खेर स्टारर यह फिल्म 5 अगस्त 1994 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी, इसके गाने सब कुछ इस कदर कमाल का था कि आज भी जब ये फिल्म आती है तो टीवी से चिपक जाते हैं। हिंदी सिनेमा में इस फिल्म के नाम कई कीर्तिमान दर्ज हैं। ये फिल्म हमेशा हिंदी फिल्मों की पहचान रहेगी।

इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान एक दूसरे के अपोजिट नजर आए थे। माधुरी सलमान खान के भाई (मोहनीश बहल) की साली के किरदार में थीं। माधुरी की बहन (रेणुका शहाणे) की गोदभराई के मौके पर माधुरी एक बैंगनी रंग की साड़ी में नजर आई थीं। इसी साड़ी में माधुरी के ऊपर फिल्म का गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ फिल्माया गया था। 

उस समय इस साड़ी की इतनी डिमांड हो गई थी कि आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही थी। आज हम आपको बता रहे हैं कि माधुरी की उस साड़ी की कीमत कितनी थी। दरअसल ये कोई साधारण साड़ी नहीं थी। उसकी असल कीमत आपके होश उड़ा देगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माधुरी की साड़ी की कीमत 15 लाख रुपये थी। 

बता दें कि यह फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई नदिया के पार की रीमेक थी। जानकारी के मुताबिक फिल्म के लिए माधुरी को 2 करोड़ 75 लाख रुपये फीस दी गई थी। फिल्म ने करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसा माना जाता है कि उस जमाने में इस फिल्म का बिजनेस आज की तुलना में 700 करोड़ से ऊपर है। 

End of Article