बिजनेस

सोने का भाव आज का (23 सितंबर 2026): सुबह में क्या रेट है, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 September 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 23 September 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.12% बढ़कर यानी 184 रुपये तेजी के साथ 1,52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,52,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154900₹142000₹116210
मुंबई₹154750₹141850₹116060
कोलकाता₹154750₹141850₹116060
चेन्नई₹155670₹142690₹120390
पटना₹154800₹141900₹116110
लखनऊ₹154900₹142000₹116210
मेरठ₹154900₹142000₹116210
अयोध्या₹154900₹142000₹116210
कानपुर₹154900₹142000₹116210
अलीगढ़₹154900₹142000₹116210
मुरादाबाद₹154900₹142000₹116210
मिर्जापुर₹154900₹142000₹116210
झांसी₹154900₹142000₹116210
आगरा₹154900₹142000₹116210
मथुरा₹154900₹142000₹116210
गोरखपुर₹154900₹142000₹116210
बरेली₹154900₹142000₹116210
प्रयागराज₹154900₹142000₹116210
वाराणसी₹154900₹142000₹116210
गाजियाबाद₹154900₹142000₹116210
नोएडा₹154900₹142000₹116210
गुरुग्राम₹154900₹142000₹116210
चंडीगढ़₹154900₹142000₹116210
जयपुर₹154900₹142000₹116210
लुधियाना₹154900₹142000₹116210
गुवाहाटी₹154750₹141850₹116060
जलगांव₹154750₹141850₹116060
इंदौर₹154800₹141900₹116110
भोपाल₹154800₹141900₹116110
अहमदाबाद₹154800₹141900₹116110
वडोदरा₹154800₹141900₹116110
सूरत₹154800₹141900₹116110
पुणे₹154750₹141850₹116060
नागपुर₹154750₹141850₹116060
नासिक₹154780₹141880₹116090
बैंगलोर₹154750₹141850₹116060
भुवनेश्वर₹154750₹141850₹116060
केरल₹154750₹141850₹116060
अमरावती₹154750₹141850₹116060
विशाखापत्तनम₹154750₹141850₹116060
मैसूर₹154750₹141850₹116060
विजयवाड़ा₹154750₹141850₹116060
कोयंबटूर₹155670₹142690₹120390
मंगलौर₹154750₹141850₹116060
मदुरै₹155670₹142690₹120390
रायपुर₹154750₹141850₹116060
बेलगाम₹154750₹141850₹116060
राजमुंदरी₹154750₹141850₹116060
हैदराबाद₹154750₹141850₹116060
कटक₹154750₹141850₹116060
दावनगेरे₹154750₹141850₹116060
बेल्लारी₹154750₹141850₹116060
सलेम₹155670₹142690₹120390
वेल्लोर₹155670₹142690₹120390
अमरावती₹154750₹141850₹116060
गुंटूर₹154750₹141850₹116060
नेल्लोर₹154750₹141850₹116060
काकीनाडा₹154750₹141850₹116060
तिरुपति₹154750₹141850₹116060
कडपा₹154750₹141850₹116060
अनंतपुर₹154750₹141850₹116060
वारंगल₹154750₹141850₹116060
निजामाबाद₹154750₹141850₹116060
खम्मम₹154750₹141850₹116060
बेरहामपुर₹154750₹141850₹116060
राउरकेला₹154750₹141850₹116060
राजकोट₹154800₹141900₹116110
वसई-विरार₹154780₹141880₹116090
औरंगाबाद₹154750₹141850₹116060
सोलापुर₹154750₹141850₹116060
भिवंडी₹154780₹141880₹116090
कोल्हापुर₹154750₹141850₹116060
लातूर₹154780₹141880₹116090
तिरुपुर₹155670₹142690₹120390
तिरुनेलवेली₹155670₹142690₹120390
त्रिची₹155670₹142690₹120390
संबलपुर₹154750₹141850₹116060
इरोड₹155670₹142690₹120390
कोच्चि₹154750₹141850₹116060
थाइन₹154750₹141850₹116060
अमृतसर₹154900₹142000₹116210
नागरकोइल₹155670₹142690₹120390
तिरुवनंतपुरम₹154750₹141850₹116060
तंजावुर₹155670₹142690₹120390
गोवा₹154750₹141850₹116060
करूर₹155670₹142690₹120390
कुंभकोणम₹155670₹142690₹120390
नमक्कल₹155670₹142690₹120390
धर्मपुरी₹155670₹142690₹120390
डिंडीगुल₹155670₹142690₹120390
तूतीकोरिन₹155670₹142690₹120390
कुड्डालोर₹155670₹142690₹120390
कांचीपुरम₹155670₹142690₹120390
कृष्णागिरी₹155670₹142690₹120390
विल्लुपुरम₹155670₹142690₹120390
कोविलपट्टी₹155670₹142690₹120390
तिरुवन्नामलाई₹155670₹142690₹120390
होसुर₹155670₹142690₹120390
कराइकुडी₹155670₹142690₹120390
पुदुक्कोट्टई₹155670₹142690₹120390
रामनाथपुरम₹155670₹142690₹120390
अम्बुर₹155670₹142690₹120390
कन्याकुमारी₹155670₹142690₹120390
नागपट्टिनम₹155670₹142690₹120390
विरुधुनगर₹155670₹142690₹120390
कल्लाकुरिची₹155670₹142690₹120390
पोलाची₹155670₹142690₹120390
अर्काट₹155670₹142690₹120390
पलानी₹155670₹142690₹120390
अरियालूर₹155670₹142690₹120390
मोहाली₹154900₹142000₹116210
परमाकुदी₹155670₹142690₹120390
पेरम्बलूर₹155670₹142690₹120390
जयनकोंडम₹155670₹142690₹120390
कोडईकनाल₹155670₹142690₹120390
ऊटी₹155670₹142690₹120390
रामेश्वरम₹155670₹142690₹120390
शिवगंगा₹155670₹142690₹120390
तिरुवरुर₹155670₹142690₹120390
त्रिशूर₹154750₹141850₹116060
पांडिचेरी₹155670₹142690₹120390
चित्रदुर्ग₹154750₹141850₹116060
गडग₹154750₹141850₹116060
बागलकोट₹154750₹141850₹116060
मंड्या₹154750₹141850₹116060
भद्रावती₹154750₹141850₹116060
कोलार₹154750₹141850₹116060
तुमकुर₹154750₹141850₹116060
कोल्लम₹154750₹141850₹116060
अलाप्पुझा₹154750₹141850₹116060
कोट्टायम₹154750₹141850₹116060
पलक्कड़₹154750₹141850₹116060
मलप्पुरम₹154750₹141850₹116060
कोझिकोड₹154750₹141850₹116060
कन्नूर₹154750₹141850₹116060
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (23 सितंबर 2026)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,500 रुपये टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,500 रुपये टूटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई (इसमें सभी कर शामिल हैं)। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत गिरकर 4,315.09 डॉलर औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के संकेतों के बीच, मंगलवार को सोने की शुरुआती तेजी खत्म हो गई और वायदा कारोबार में इसकी कीमत 914 रुपये टूटकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जिससे निवेशक सतर्क बने रहे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाला कॉन्ट्रैक्ट मजबूत रुख के साथ खुला और 403 रुपये की तेजी के साथ 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया। बाद में इस अनुबंध का रुख पलट गया और यह 914 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स सोना वायदा 28.45 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत टूटकर 4,355.45 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही क्योंकि फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों और मजबूत डॉलर ने कीमती धातु की कीमतों पर दबाव डाला। फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के यह संकेत देने के बाद कि ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखना पड़ सकता है, डॉलर इंडेक्स 100 से ऊपर बना रहा, जो जुलाई के आखिर के बाद से इसके सबसे ऊंचे स्तर के करीब है। गांधी ने कहा कि हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट ने महंगाई की चिंताओं को कम करके सोने को कुछ सहारा दिया, साथ ही अमेरिका-ईरान विवाद के संभावित राजनयिक समाधान को लेकर उम्मीदें भी बढ़ीं।

चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल की विश्लेषक, पिंकी यादव ने कहा कि फेडरल रिजर्व के सख्त रुख वाले बयानों के बाद डॉलर इंडेक्स के लगभग 100.3 तक मजबूत होने से एमसीएक्स में सोने की कीमतों में गिरावट और बढ़ गई है। इन बयानों से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदें मजबूत हुई हैं, भले ही अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल घटकर 4.95 प्रतिशत रह गई है। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि स्थिर डॉलर और तेल की कीमतों में उछाल के कारण हाजिर सोना संघर्ष कर रहा है क्योंकि पश्चिम एशिया में स्थिति अस्थिर हो रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article