Hrithik Roshan Comments On Saba Azad Post: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं और वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। ऋतिक का नाम सबा आजाद (Saba Azad) से जुड़ रहा है। कुछ समय पहले दोनों साथ में मुंबई के रेस्टोरेंट से बाहर आते स्पॉट हुए थे जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। इसके बाद ऋतिक के परिवार के साथ सबा की तस्वीर सामने आई थी। अब एक बार फिर से दोनों चर्चा में हैं।
सबा ने शेयर किया ये वीडियो
सबा संग रिलेशनशिप की खबरों के बीच अब ऋतिक ने उनकी तारीफ की है। दरअसल सबा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो बंगाली भाषा में गाना गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर कमेंट कर ऋतिक ने सबा की तारीफ करते हुए लिखा, 'तुम अद्भुत इंसान हो।' इसपर रिप्लाई करते हुए सबा ने लिखा, 'और आप सबसे दयालु।'

वीडियो शेयर कर लिखी ये बात
सबा ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि वो बीमार हैं और घर पर हैं जिसकी वजह से गाने के अलावा और कुछ नहीं कर सकतीं। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'जब मैं छोटी थी तब हमने सत्यजीत रे की फिल्म 'गुपी गाइन बाघा बाइन' देखी थी जिसके बाद मेरे माता- पिता ने इसके साउंडट्रैक का कैसेट टेप दिया था। उस समय मैं बांग्ला भाषा बिल्कुल नहीं समझती थी, फिर भी यह बहुत जल्दी मेरी पसंदीदा कैसेट टेप बन गई और मैंने हर गीत के लिरिक्स याद कर लिए।'
ऋतिक के परिवार के साथ किया था लंच
मालूम हो कि ऋतिक के साथ नजर आने के बाद सबा ने उनके परिवार के साथ लंट किया जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ये फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा 'खुशियां हमेशा हमारे आस-पास होती हैं। खासकर संडे पर। विशेष रूप से लंच टाइम पर।' इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा 'यह यच है चाचा... और आप सबसे ज्यादा मजाकिया हैं...। वहीं सबा आजाद भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने कहा कि 'बेस्टेस्ट संडे'।
कौन हैं सबा आजाद
खबरों के मुताबिक सबा उम्र में ऋतिक से 16 साल छोटी हैं। उन्होंने साल 2011 में फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप में काम किया था। इसके अलावा वो कोई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में भी नजर आईं।

