ट्विटर के जरिए हुई थी ऋतिक रोशन- सबा आजाद की मुलाकात! ऐसे बढ़ीं दोनों की नजदीकियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 07:13 AM IST

Hrithik Roshan and Saba Azad Meeting: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का नाम इन दिनों एक्ट्रेस- सिंगर सबा आजाद के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में सबा ऋतिक की फैमिली के साथ भी नजर आईं। जानें कैसे हुई दोनों की मुलाकात।

ट्विटर के जरिए हुई थी ऋतिक रोशन- सबा आजाद की मुलाकात! ऐसे बढ़ीं दोनों की नजदीकियां

How Hrithik Roshan and Saba Azad Met: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक कुछ दिन पहले वो मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए एक लड़की के साथ नजर आए थे जिसके बाद से वो खबरों में आ गए। इसके बाद यह जानकारी सामने आई कि उनके साथ नजर आई लड़की कोई और नहीं बल्कि सिंगर- एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) हैं। 

इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात

अब हाल ही में सबा की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो ऋतिक के परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों की मुलाकात किस तरह हुई। बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई है। इस खबर के मुताबिक, 'दोनों पिछले 2-3 महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि दोनों एक एलीट डेटिंग ऐप पर मिले थे, लेकिन यह सच नहीं है। दोनों की मुलाकात ट्विटर पर हुई थी।' 

ऋतिक ने लाइक की थी सबा की वीडियो!

जानकारी के मुताबिक, 'दोनों के बीच यह सब तब शुरू हुआ जब ऋतिक ने सबा और एक फेमस रैपर का वीडियो ट्विटर पर लाइक और शेयर किया। ऋतिक मेकर्स को जानते थे और इसीलिए उन्होंने इस ट्वीट में उन्हें संबोधित किया। इसके बाद सबा ने उन्हें धन्यवाद दिया और इस तरह दोनों ने डीएम (डायरेक्ट मैसेज) से बात की।'

सबा को जज कर रहे लोग?

बॉम्बे टाइम्स की खबर के सूत्र के मुताबिक, 'अन्य सेलेब्स की तरह वो इस रिलेशनशिप को छिपा नहीं रहे हैं और यह सराहनीय है, यह पारस्परिक सम्मान है। सभी को खुश रहने का अधिकार है। लोग सबा को जज कर रहे हैं, उनसे ईर्ष्या कर रहे हैं। सबा खुद एक टेलेंटेड सिंगर और एक्टर हैं। उनकी पर्सनेलिटी अच्छी है, वो मजाकिया और स्मार्ट हैं, दोनों के पास लाइफ के प्रति अपना दृष्टिकोण है। शायद यही उन्हें बांधे रखता है।'

खबरों के मुताबिक सबा उम्र में ऋतिक से 16 साल छोटी हैं। उन्होंने साल 2011 में फिल्म मुझसे फ्रैंडशिप में काम किया था। इसके अलावा वो कोई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में भी नजर आईं।

End of Article