फिल्मों में फ्लॉप होने के बावजूद अरबों की संपत्ति के मालिक हैं Vivek Oberoi, 14 करोड़ का है आलीशान बंगला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 07:40 AM IST

Vivek Oberoi Net Worth and Property: जाने माने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आज यानी 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म कंपनी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा।

फिल्मों में फ्लॉप होने के बावजूद अरबों की संपत्ति के मालिक हैं Vivek Oberoi, 14 करोड़ का है आलीशान बंगला

जाने माने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आज यानी 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1976 में आज ही के दिन बॉलीवुड अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के घर उनका जन्म हुआ था। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' से ओटीटी डेब्यू करने को लेकर चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी विवेक ओबेरॉय को वर्दी पहनाकर स्क्रीन पर लाने वाले हैं। विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में फिल्म कंपनी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। उनकी दूसरी फिल्म साथिया भी बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी, इसने लगभग 12 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। बावजूद इसके वो बॉलीवुड में ऐसी जगह हासिल नहीं कर सके जिसके वो हकदार थे। 

एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में करने वाले विवेक ओबेरॉय की बॉलीवुड में शुरुआत काफी अच्छी रही लेकिन फिर वह पर्दे से दूर होते चले गए। उन्होंने 'ओमकारा', 'शूट आउट एट वडाला' और 'साथिया' जैसी हिट फिल्मों में काम किया। संपन्न परिवार में पैदा हुए विवेक ने अपने बल बूते खूब नाम और दौलत कमाई। उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्थ से जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें बताएंगे। 

विवेक ओबेरॉय की प्रॉपर्टी 

विवेक ओबेरॉय अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। 2100 वर्ग फुट कारपेट एरिया वाला यह बंगला उन्होंने 14.25 करोड़ रुपये में  खरीदा था। इस बंगले का कुल एरिया  234.20 वर्ग मीटर है। इतना ही नहीं, विवेक के पास कई और प्रॉपर्टी हैं।  

Also Read: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री, सामने आया दमदार फर्स्ट लुक

विवेक ओबेरॉय कार कलेक्शन

विवेक ओबेरॉय लग्‍जरी कार के शौकीन हैं। उनके पास 4. 5 करोड़ की क्रिसलर 300सी लिमोसिन, 2.92 करोड़ की लेम्बोर्गिनी गेलार्डो, 87 लाख की मर्सिडीज जीएलएस 350 डी और 67 लाख की मर्सिडीज जीएलई 250डी जैसी कार हैं। उनके पास बाइक्स का भी कलेक्शन है। 

विवेक ओबेरॉय नेट वर्थ

विवेक ओबेरॉय की कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर यानी सौ करोड़ से भी अधिक है। विवेक ओबेरॉय का दो कंपनियों पर मालिकाना हक है। एक ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट और दूसरी कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड हैं जो हाउसिंग क्षेत्र में हैं। ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट एक प्रोडक्शन हाउस है। 

End of Article