Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है... में विराट के जानी दुश्मन की एंट्री, सई को पाने के लिए खेलेगा खूनी खेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 08:50 AM IST

Siddharth Bodke aka Jagtap in GHKKPM: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में विराट के जानी दुश्मन जगताप की एंट्री होने वाली है। वह फिर से सई को अपना बनाने के लिए चालें चलेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है... में विराट के जानी दुश्मन की एंट्री, सई को पाने के लिए खेलेगा खूनी खेल

Siddharth Bodke aka Jagtap in GHKKPM: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में विराट के जानी दुश्मन जगताप की एंट्री होने वाली है। वह फिर से सई को अपना बनाने के लिए चालें चलेगा। इस ट्विस्ट से कहानी में नया तड़का लगेगा जो दर्शकों को रोमांचित करने वाला है। जब सई और विराट एक दूसरे के करीब आ गए हैं, ऐसे में जगताप के आने से दोनों के बीच मुश्किलें खड़ी होंगी। अब देखना होगा कि दोनों जगताप जैसी मुसीबत से कैसे बचेंगे। 

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें सिद्धार्थ बोडके यानी जगताप की झलक सामने आ गई है। वह नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल में दोबारा एंट्री मारेंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि जेल में बंद जगताप बाहर आता है और अपने पिता से कहता है कि उसे सई चाहिए। वहीं दूसरी तरफ सई और विराट की शादी हो चुकी है और दोनों करीब आ चुके हैं।  

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) सीरियल की शुरुआत सई और जगताप की कहानी से ही हुई थी। गढ़चिरौली में वह सई को पसंद करता था। उससे बात करने के मौके तलाशता था लेकिन सई उसे घास नहीं डालती थी। इसके बाद उसने कई बार सई को परेशान किया। जब विराट की वहां पोस्टिंग हुई तो उसने सई को परेशान करने वाले जगताप को सबक सिखाया। जगताप की गोली से सई के पिता की मौत हुई थी और उसके बाद से वह जेल में बंद था। 

अब सई नागपुर आ चुकी है और चव्हाण परिवार में रह रही है। बीते दिनों ही उसने अपनी इंटर्नशिप भी शुरू की है लेकिन अस्पताल में सई को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वह विराट के सपोर्ट से हर काम कर लेगी। अब देखना होगा कि जब जगताप नागपुर आएगा तो वह क्या खेल खेलेगा। 

End of Article