Lock Upp Party में छाया कंगना रनौत का हॉट लुक, करण-तेजस्वी से प्रिंस-युविका और अंजलि अरोड़ा तक ने मचाया धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 12:12 AM IST

Lock Upp success party Celebs look: 'लॉक अप' पहले सीजन की सफलता को देखते सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। मुंबई में 8 मई को एकता कपूर ने 'लॉक अप' की सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें कई सितारे पहुंचे...

Lock Upp Party में छाया कंगना रनौत का हॉट लुक, करण-तेजस्वी से प्रिंस-युविका और अंजलि अरोड़ा तक ने मचाया धमाल

Lock Upp Party Photos: 'लॉक अप' का फिनाले 7 मई को हो चुका है और दर्शकों को सीजन-1 का विनर मिल चुका है। मुनव्वर फारूकी 'लॉक अप' सीजन-1 के विनर बने हैं। पहले सीजन की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने फिनाले के 24 घंटे बाद ही सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। मुंबई में 8 मई को एकता कपूर ने 'लॉक अप' की सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें पहले सीजन के सभी सितारे पहुंचे।  

'लॉक अप' की सक्सेस पार्टी में शो की होस्ट कंगना रनौत का लुक देखने लायक रहा। कंगना ने पार्टी के लिए ग्लिटर टच वाला थाय-हाई स्लिट और ऑफ-शोल्डर ड्रेस चुना, जिसमें अभिनेत्री बेहद दिलकश लग रही थीं। पार्टी मौके के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा और इस ड्रेस को हाई हील्स के साथ पेयर किया था। 

'लॉक अप' की सक्सेस पार्टी में जेलर करण कुंद्रा भी डेशिंग लुक में नजर आए। करण पार्टी में तेजस्वी प्रकाश के साथ पहुंचे। दोनों ने ब्लैक एंड वाइट कलर के मैंचिंग आउटफिट कैरी किए थे। जिसमें तेजस्वी काफी हॉट लग रही थीं। 

प्रिंस नरूला ने भी 'लॉक अप' की सक्सेस पार्टी में शिरकत की। प्रिंस के साथ उनकी पत्नी युविका चौधरी भी पार्टी में शामिल होने के लिए आईं। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि प्रिंस कुछ वक्त के लिए लॉक अप का हिस्सा रहे, लेकिन वो कंटेस्टेंट नहीं थे। प्रिंस खास मकसद से शो में शामिल हुए थे और इसी के बाद उन्हें ऑल्ट बालाजी के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। 

अंजलि अरोड़ा का पार्टी में गॉर्जियस लुक देखने को मिला। उन्होंने इस दौरान सिल्वर कलर का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

आजमा फल्लाह भी पार्टी में शामिल हुईं। लॉक अप पार्टी में आजमा का लुक भी काफी स्टनिंग लग रहा था। साथ ही मंदाना करीमी, तुषार कपूर, शिवम शर्मा, सारा खान, अली मर्चेंट, पूनम पांडे, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन सहित कई सितारे पार्टी में पहुंचे। 

End of Article